Slide
जीवन में हजारों लड़ाइयां जीतने से अच्छा है कि तुम स्वयं पर विजय प्राप्त कर लो : गौतम बुद्ध
previous arrow
next arrow
Government

लोकतंत्र की मजबूती के लिए जागरूकता जरूरी, तियरा हाई स्कूल में निर्वाचन साक्षरता क्लब का आयोजन

नेशनल आवाज़ /बक्सर :- राजपुर प्रखंड स्थित रघुवंशी कुंवरी प्लस टू उच्च विद्यालय, तियरा में ‘निर्वाचन साक्षरता क्लब’ के तत्वावधान में बच्चों को निर्वाचन प्रक्रिया के प्रति जागरूक करने हेतु एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारियों ने विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक प्रणाली और मतदान के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी.

मजबूत लोकतंत्र के लिए अधिक मतदान आवश्यक: जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी

​कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी मैनरुल शेख ने कहा कि भारत में कोई भी चुनाव ‘भारत निर्वाचन आयोग’ की देखरेख में संपन्न होता है. उन्होंने चिंता जताते हुए कहा कि फिलहाल मतदान का प्रतिशत काफी कम है, जिसे बढ़ाने के लिए जन-जागरूकता बेहद जरूरी है.अब साल में चार बार जनवरी, अप्रैल, जुलाई और अक्टूबर में नया मतदाता बनने के लिए सूची में नाम दर्ज कराने का आवेदन दिया जा सकता है.

अधिकारियों ने दी निर्वाचन प्रक्रिया की जानकारी

​बीडीओ मनोज कुमार ने बच्चों से सीधा संवाद किया और निर्वाचन से जुड़े सवाल पूछे, जिनका विद्यार्थियों ने काफी उत्साहपूर्वक जवाब दिया.उन्होंने बताया कि लोकतंत्र में अच्छे प्रतिनिधि के चुनाव के लिए देश का नागरिक होना और 18 वर्ष की आयु पूरी होना अनिवार्य है.​बीपीआरओ अभिषेक पाठक ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में लोग मतदान के प्रति पूरी तरह सजग नहीं हैं. ऐसे में स्कूली बच्चे अपने घर और आसपास के लोगों को जागरूक करने में अहम भूमिका निभा सकते हैं.​अवर निर्वाचन अधिकारी दीपांकर कुमार ने बताया कि मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए अब आसानी से ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है. इसके लिए जन्म से संबंधित आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे.

विद्यालय को ‘मॉडल स्कूल’ बनाने का संकल्प

​कार्यक्रम की शुरुआत में प्रधानाध्यापक ब्रजेश राय ने सभी आगत अतिथियों का स्वागत किया. उन्होंने कहा ​यह विद्यालय ग्रामीणों और शिक्षकों के सहयोग से निरंतर प्रगति कर रहा है.​विद्यालय को मॉडल स्कूल के रूप में विकसित करने का प्रयास जारी है.​विषयवार शिक्षकों की उपलब्धता के साथ-साथ यहाँ डिजिटल व्यवस्था भी लागू की जा रही है.

​इस अवसर पर शिक्षक श्यामनारायण ठाकुर, अजीत सिंह सहित विद्यालय के कई शिक्षक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे.विद्यार्थियों ने संकल्प लिया कि वे 18 वर्ष की आयु पूरी होते ही मतदाता सूची में नाम जुड़वाएंगे और अपने परिवार व समाज को मतदान के लिए प्रेरित करेंगे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button