Slide
जीवन में हजारों लड़ाइयां जीतने से अच्छा है कि तुम स्वयं पर विजय प्राप्त कर लो : गौतम बुद्ध
previous arrow
next arrow
others

बक्सर के ‘जलपुत्र’ अजय राय राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित, डुमरांव में खुशी की लहर

नेशनल आवाज़ /बक्सर :- प्रतिभा किसी परिचय की मोहताज नहीं होती. इस कहावत को एक बार फिर बक्सर जिले के डुमरांव नगर के रहने वाले और ‘जलपुत्र’ के नाम से विख्यात युवा सामाजिक कार्यकर्ता अजय राय ने सच कर दिखाया है.अजय राय को जल संरक्षण और रक्तदान के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट और सराहनीय कार्यों के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया है. इस उपलब्धि से पूरे बक्सर जिले का नाम राष्ट्रीय पटल पर रोशन हुआ है, वहीं स्थानीय ग्रामीणों और उनके चाहने वालों में खुशी की लहर दौड़ गई है.

​हिमाचल प्रदेश के सोलन में आयोजित हुआ भव्य समारोह

​यह सम्मान हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में ‘विकास फैमिली क्लब’ द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय सेमिनार सह सम्मान समारोह में दिया गया. इस कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों से सामाजिक क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली विभूतियों को आमंत्रित किया गया था, जिसमें जिले से चयनित होने वाले अजय राय एकमात्र युवा थे. जिनको  सोलन के ​उप समाहर्ता राजिन्द्र वर्मा,​जिला शिक्षा पदाधिकारी राजकुमार प्रसार, ​डाइट प्रधानाध्यापक गीतांजलि कश्यप, ​प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (सोलन) हरिराम चंदेल, ​बाघ सिंह ​इन सभी गणमान्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से अजय राय को मोमेंटो, मेडल और प्रशस्ति पत्र सौंपकर सम्मानित किया.

​बधाइयों का लगा तांता, युवाओं के बने रोल मॉडल

​अजय राय को राष्ट्रीय स्तर पर नवाजे जाने की खबर जैसे ही उनके गृह जिले बक्सर पहुंची, उनके शुभचिंतकों और ग्रामीणों में जश्न का माहौल बन गया.उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है. स्थानीय लोगों का कहना है कि अजय बचपन से ही अत्यंत होनहार, मेहनती और सामाजिक कार्यों के प्रति समर्पित रहे हैं. अपनी माटी के लिए कुछ कर गुजरने के उनके इसी जज्बे के कारण आज क्षेत्र के युवा उन्हें अपना रोल मॉडल मानते हैं.

पहले भी मिल चुके हैं कई राष्ट्रीय सम्मान

विदित हो कि यह पहला मौका नहीं है जब अजय राय को राष्ट्रीय मंच पर सराहना मिली हो.इससे पहले भी जल संरक्षण और सामाजिक सरोकार के कार्यों के लिए उन्हें कई बार राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया जा चुका है.​इस भव्य समारोह के दौरान संस्था के सी.ओ. मनोज मिश्रा, राष्ट्रीय अध्यक्ष सुषमा कुमारी, स्टेट कोऑर्डिनेटर आशा शर्मा, राज्य स्तरीय पुरस्कृत शिक्षिका भागीरथी शर्मा, प्रदीप शर्मा और बबिता सिंह सहित देश भर से आए कई दिग्गज और गणमान्य लोग मुख्य रूप से मौजूद रहे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button