Slide
जीवन में हजारों लड़ाइयां जीतने से अच्छा है कि तुम स्वयं पर विजय प्राप्त कर लो : गौतम बुद्ध
previous arrow
next arrow
others

मंगरॉव में सड़क निर्माण पर बनी सहमति, ग्रामीणों ने दिया सहयोग का भरोसा

नेशनल आवाज़ /बक्सर :- राजपुर  प्रखंड के मंगरॉव पंचायत अंतर्गत मंगरॉव और संगरॉव गांव के बीच पिछले कुछ समय से चला आ रहा सड़क और नाली निर्माण का विवाद प्रशासन की पहल के बाद सफलतापूर्वक सुलझाया गया .ग्रामीणों के साझा सहयोग से विकास कार्य का रास्ता साफ हो गया है.​मंगरॉव पंचायत भवन के समीप पिछले तीन वर्षों से जलजमाव की स्थिति बनी हुई थी.

स्थल निरीक्षण करते अधिकारी 

जिससे स्थानीय ग्रामीणों को आवागमन में भारी कठिनाई हो रही थी. समस्या के समाधान हेतु मुखिया द्वारा मुरली साह के घर से संगरॉव शिव मंदिर तक मिट्टी भराई एवं पीसीसी पथ का निर्माण प्रस्तावित था. संगरॉव महादलित बस्ती के निवासियों ने नाली निर्माण की मांग को लेकर कार्य रोक दिया था.उनका तर्क था कि बिना नाली के घरों के पानी की निकासी संभव नहीं होगी.​विवाद को बढ़ता देख मुखिया आनंद प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में पंचायत भवन पर एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई.

इस बैठक में मुख्य रूप से बीपीआरओ अभिषेक पाठक और थानाध्यक्ष निवास कुमार मौजूद रहे.बीपीआरओ ने मौके पर ही अभियंता को निर्देश दिया कि जिन घरों के पानी की निकासी बाधित है, वहां सर्वे कर सोखता का निर्माण कराया जाए.इस प्रस्ताव पर दोनों गांवों के ग्रामीणों ने अपनी सहमति जताई और निर्माण कार्य में सहयोग का वादा किया.प्रशासन ने सख्त लहजे में हिदायत दी कि विकास कार्य में बाधा डालने या अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

​​थानाध्यक्ष निवास कुमार ने ग्रामीणों से अपील किया कि आपसी भाईचारे के साथ विकास कार्यों को गति दें और किसी भी प्रकार के विवाद से बचें.इस बैठक में ललन पाण्डेय, मुन्ना राय, हरिहर सिंह, मार्केण्डेय यादव, राधेश्याम सिंह, कमलेश सिंह समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button