Slide
जीवन में हजारों लड़ाइयां जीतने से अच्छा है कि तुम स्वयं पर विजय प्राप्त कर लो : गौतम बुद्ध
previous arrow
next arrow
Government

भोजपुर-बक्सर MLC चुनाव : राजपुर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, भारी उत्साह के बीच 80% से अधिक मतदान

नेशनल आवाज़ /बक्सर :-  भोजपुर-बक्सर स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र (MLC) के लिए मतदान की प्रक्रिया राजपुर प्रखंड मुख्यालय में शांतिपूर्ण और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच चल रही है . सुबह से ही मतदाताओं में भारी उत्साह देखा गया. दोपहर 1:00 बजे तक ही मतदान का आंकड़ा 80% के पार पहुँच गया.

 सघन जांच के बाद प्रवेश

डियूटी पर तैनात सुरक्षा कर्मी 

सुबह 8:00 बजते ही विभिन्न पंचायतों से आए त्रि-स्तरीय जन-प्रतिनिधि अपने पहचान पत्रों के साथ कतारों में खड़े नजर आए.प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे.मतदान केंद्र के मुख्य द्वार पर ही सभी मतदाताओं की सघन जांच-पड़ताल की गई.जिसके बाद ही उन्हें अंदर जाने की अनुमति दी गई.

उप विकास आयुक्त (DDC) निहारिका छवि ने राजपुर मतदान केंद्र का निरीक्षण किया. उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लिया और प्रतिनियुक्त अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.इन्होंने बताया कि सुबह 10:00 बजे तक लगभग 74% मतदान हो चुका था.​ इस बार राजपुर में महिला मतदाताओं की भागीदारी पुरुषों से अधिक रही.कुल 298 मतदाताओं में से 164 महिला मतदाता थीं, जो लोकतंत्र की मजबूती का सुखद संकेत है.

विधायक संतोष कुमार निराला ने किया मतदान

​लगभग 12:00 बजे राजपुर विधायक संतोष कुमार निराला मतदान केंद्र पहुँचे और अपने मताधिकार का प्रयोग किया. मतदान के बाद बाहर निकलते ही उन्होंने खुशी जाहिर की.इन्होंने कहा मतदाताओं का उत्साह बता रहा है कि वे मजबूती के साथ खड़े हैं.

समर्थकों का लगा रहा जमावड़ा

​प्रखंड मुख्यालय के बाहर और आसपास के क्षेत्रों में सभी प्रत्याशियों के समर्थकों की भारी भीड़ देखी गई.समर्थक आने वाले जनप्रतिनिधियों से अपने पक्ष में मतदान की अपील करते नजर आए. प्रशासन शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार गश्त करता रहा और समय-समय पर लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की गई. मुख्यालय परिसर के चारों तरफ पुलिस बल की विशेष तैनाती की गई थी ताकि मतदान प्रक्रिया में कोई बाधा उत्पन्न न हो.दोपहर 1:00 बजे तक करीब 80% से अधिक मतदान दर्ज किया गया, जो मतदाताओं के बीच बढ़ती जागरूकता और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में उनके विश्वास को दर्शाता है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button