Slide
जीवन में हजारों लड़ाइयां जीतने से अच्छा है कि तुम स्वयं पर विजय प्राप्त कर लो : गौतम बुद्ध
previous arrow
next arrow
others

गंगा पंप नहर सूखी, चौसा क्षेत्र के किसानों में हाहाकार विनोद मौर्य ने सरकार को घेरा

नेशनल आवाज़ /बक्सर :- चौसा गंगा पंप नहर से लक्ष्मीपुर माइनर में पानी नहीं आने से क्षेत्र के किसानों के सामने सिंचाई का गंभीर संकट खड़ा हो गया है.धान रोपनी के इस बेहद महत्वपूर्ण समय में नहरों का सूखा होना किसानों की कमर तोड़ रहा है, जिससे धान की खेती बुरी तरह प्रभावित हो रही है.मजबूरन किसान अपने संसाधनों और भाग्य के भरोसे खेतों को बचाने में जुटे हैं.

​सरकार के दावे खोखले, जमीनी हकीकत विपरीत: विनोद मौर्य

​किसानों की इस बदहाली पर कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष विनोद कुमार मौर्य ने सरकार और संबंधित विभागों की कार्यप्रणाली पर तीखा हमला बोला है.उन्होंने कहा कि सरकार किसानों के हित में बड़े-बड़े दावे तो करती है, लेकिन जमीनी हकीकत इसके बिल्कुल उलट है.नहरों में पानी की एक बूंद नहीं है, जिससे तंग आकर किसानों को निजी नलकूपों (बोरिंग) का महंगा सहारा लेना पड़ रहा है.

​बिजली विभाग की लापरवाही से दोगुनी हुई परेशानी

​विनोद मौर्य ने बिजली विभाग को भी आड़े हाथों लेते हुए आरोप लगाया कि विभाग किसानों की परेशानी कम करने के बजाय उसे और बढ़ा रहा है. कृषि कार्य के लिए तय समय तक बिजली आपूर्ति नहीं की जा रही है.कई किसानों ने इस संबंध में ऑनलाइन शिकायतें दर्ज कराईं, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है.अधिकारी इस गंभीर समस्या पर मौन साधे हुए हैं, जिसके कारण किसान लगातार पावर हाउस के चक्कर लगाने को मजबूर हैं, लेकिन उन्हें कोई राहत नहीं मिल रही है.​

कांग्रेस नेता ने जिला प्रशासन और सिंचाई विभाग के आला अधिकारियों से इस मामले में तुरंत हस्तक्षेप करने की मांग की है.उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि विभाग जल्द से जल्द पानी की आपूर्ति बहाल करे और बिजली संकट को दूर कर किसानों को इस बड़ी तबाही से बचाए.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button