देवढ़िया मध्य विद्यालय में गूंजा खेल दिवस का संदेश, एचएम ने कहा खेल से ही आएगा जीवन में बदलाव


नेशनल आवाज़ /बक्सर :- राजपुर प्रखंड के मध्य विद्यालय देवढ़िया में शिक्षा विभाग के पहल पर अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया गया. जिसमें महीने के अच्छे पिता दीपक चौरसिया, विजय कुमार मिश्र, सुनीता देवी, कांति देवी, निभा मिश्र,नीतू देवी, रणजीत मिश्रा, आसमा खातून एवं बेस्ट छात्र कृष्ण कुमार, हिमांशु कुमार,संताक्षी कुमारी, आकांक्षा कुमारी, अंशिका कुमारी,सुहानी कुमारी, स्मृति कुमारी, असमीर मंसूरी को सम्मानित किया गया. खेलो और सीखो थीम पर विशेष चर्चा की गयी.
विद्यालय के प्रधानाध्यापक मोहम्मद असजद ने कहा पढ़ाई के साथ खेलकूद जरूरी है तभी जीवन में एक नया बदलाव आएगा.समय के साथ खेलों का महत्व बढ़ गया है.खेल क्षेत्र में छात्र आगे बढ़कर किसी भी मुकाम को हासिल कर सकते हैं.साथ ही सभी छात्र-छात्राओं को नियमित रूप से विद्यालय आने, मन लगाकर पढ़ाई करने तथा विद्यालय की विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित किया. वर्गवार छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावकों को सम्मानित किया गया.
खेल दिवस पर हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद को श्रद्धापूर्वक याद किया गया. छात्र-छात्राओं को मेजर ध्यानचंद के जीवन, खेल के प्रति उनके समर्पण तथा देश के लिए उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों के बारे में विस्तार से बताया गया.साथ ही बच्चों को खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लेने और खेल भावना के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया.इस अवसर पर शिक्षिका करुणा प्रभामय, विभा कुमारी, शिक्षक राकेश कुमार तिवारी, दिलीप सिंह, कामिनी कुमारी, राजीव रंजन, उषा प्रजापति, मुन्नी कुमारी, श्वर्णिका सिंह, जगजीवन राम,रात्रि प्रहरी संतोष सिंह तथा सफाईकर्मी चित्रंजन सिंह उपस्थित रहे.







