Slide
जीवन में हजारों लड़ाइयां जीतने से अच्छा है कि तुम स्वयं पर विजय प्राप्त कर लो : गौतम बुद्ध
previous arrow
next arrow
othersUncategorized

बक्सर से डुमरांव तक गूंजा पर्यावरण व अंगदान का संदेश,पौधे रोपकर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

नेशनल आवाज़ /बक्सर :- जिले के ऐतिहासिक नगरी बक्सर से शहीदों की धरती डुमरांव तक चल रहे पर्यावरण संरक्षण बचाओ पदयात्रा के दूसरे दिन पद यात्रियों का कारवां डुमरांव शहर में प्रवेश किया.दधीचि देहदान समिति, आसा पर्यावरण सुरक्षा बिहार’, ‘शिका फाउंडेशन ट्रस्ट,भारत ज्ञान विज्ञान समिति तथा ‘पीपल नीम तुलसी अभियान पटना’ के संयुक्त तत्वावधान में पद यात्रा के दूसरे चरण में पद यात्रियों ने संयुक्त रूप से 1942 के अमर स्वतंत्रता सेनानियों की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया.

महारानी उषारानी प्लस टू उच्च विद्यालय में एक विचार गोष्ठी की गई. जिसका संचालन आशा पर्यावरण सुरक्षा के राज्य संयोजक विपिन कुमार ने किया. साथ ही इस पदयात्रा में चल रहे सभी पद यात्रियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया.इन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि यह पद यात्रा की दूसरी कड़ी है. जिसमें हम लोगों ने जागरुक करते हुए कई जगहों पर सैकड़ों पर पौधारोपण किया गया है.इसके बाद अगली यात्रा बक्सर से पटना तक होगी.जिसमें हजारों की संख्या में लोग शामिल होंगे. जिसकी तैयारी शीघ्र ही शुरू की जाएगी. पूर्व चेयरमैन मीना सिंह ने कहा कि हर व्यक्ति को इस धरती पर जीने का अधिकार है. जिन्हें इस दुनिया में नई रोशनी एवं जीने के लिए अंगदान एवं देहदान जरूर करें ताकि भविष्य में इस मानव जीवन को बेहतर बनाया जा सके.

पर्यावरण प्रहरी डॉ धर्मेंद्र ने कहा की जलस्तर नीचे जा रहा है. जलवायु में लगातार परिवर्तन हो रहा है. जिस तरह हम सभी धर्मो को मानते है. सावन के महीना में धर्म के साथ प्रकृति धर्म का भी पालन करें. लोगों से अपील किया कि भोले बाबा के साथ पेड़ पौधों के लिए भी जल का अर्पण करें. कठपुतली कलाकार सुनील जी ने अपने कला एवं गीतों के माध्यम से लोगों को संदेश दिया कि जिस तरह से प्रकृति ने हमें अनमोल आंखें दी है.

अगर जिसकी आंखें ना हो वह दुनिया देखने के लिए त्रस्त हो जाता है.उसके जिंदगी में उजाला के लिए अंगदान जरूर करें.धन्यवाद ज्ञापन शिका फाउंडेशन के विवेक कुमार ने किया. इन्होंने कहा अंगदान महादान है. अगर कोई व्यक्ति अपना अंग दान करें तो वह किसी एक व्यक्ति की जिंदगी में नया उजाला ला सकता है.इस पुनीत अवसर पर अनीता यादव सचिव भारत ज्ञान विज्ञान समिति , डॉ धर्मेंद्र पीपल नीम तुलसी अभियान पटना, सुनील सरला कठपुतली कलाकार मुज्जफरपुर,विक्रम जयनारायण निषाद पथ परिवर्तन मुजफ्फरपुर, रमाकांत राम ,अखिलेश्वर प्रसाद ,पृथ्वी नाथ सिंह ,डॉ सुरेंद्र कुमार सिंह ,दिलीप कुमार , हरेन्द्र कुमार , अजय कुमार ,निर्मल प्रसाद, रमेश चंद्र ,इंद्र जीत वर्मा , राजकुमार सिंह , बबन सिंह ,विकास कुमार , शांतनु कुमार , ब्रजेश कुमार , शालिग्राम पाल , नीलम श्रीवास्तव ,सुरेंद्र प्रताप सिंह , बबन सिंह , शमशाद खान , रघुकुल तिलक , चंदन कुमार सिंह,विजय लाल शर्मा,उर्मिला कुमारी ,सुनीता कुमारी , ऊषा कुमारी,ऊषा मिश्रा,संगीता कुमारी , आनंद प्रकाश  सहित सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल रहे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button