Slide
जीवन में हजारों लड़ाइयां जीतने से अच्छा है कि तुम स्वयं पर विजय प्राप्त कर लो : गौतम बुद्ध
previous arrow
next arrow
others

आँखों पर बाँधी काली पट्टी, महसूस किया अंधेरा,बक्सर में अंगदान और पर्यावरण संरक्षण के लिए उतरा जनसैलाब

नेशनल आवाज़ /बक्सर :- पर्यावरण संरक्षण, नेत्रदान, अंगदान और देहदान के प्रति जन-जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से बक्सर से एक भव्य पदयात्रा का शुभारंभ हुआ. ‘दधीचि देहदान समिति बक्सर’, ‘आसा पर्यावरण सुरक्षा बिहार’, ‘शिका फाउंडेशन ट्रस्ट बक्सर’, ‘भारत ज्ञान विज्ञान समिति बक्सर’ तथा ‘पीपल नीम तुलसी अभियान पटना’ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित यह पदयात्रा डुमरांव तक जाएगी.

​पदयात्रा की शुरुआत में प्रतिभागियों ने एक अनोखी और संवेदनशील पहल की. सभी पदयात्रियों ने अपनी आँखों पर काली पट्टी बाँधकर एक किलोमीटर की यात्रा पूरी की और लोगों को यह अहसास कराया कि दृष्टिहीनता का जीवन कितना कठिन होता है.इस माध्यम से उन्होंने समाज से नेत्रदान करने की अपील की.दधीचि देहदान समिति अध्यक्ष एवं नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन के मीना सिंह ने कहा यह दो दिवसीय यात्रा लोगों को अंगदान और प्रकृति को बचाने के प्रति जागरूक करने का एक पुनीत प्रयास है.

वहीं, आसा पर्यावरण के राज्य संयोजक विपिन कुमार ने लोगों से पर्यावरण सुरक्षा के प्रति सजग रहने और अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान किया.इस अभियान में समाज के विभिन्न वर्गों, राजनीतिक दलों और प्रशासनिक अधिकारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया.जिसमें जिला कृषि पदाधिकारी धर्मेंद्र कुमार, वरिष्ठ पत्रकार शशांक शेखर, डॉ. धर्मेंद्र (पीपल नीम तुलसी अभियान), कठपुतली कलाकार सुनील सरला (मुजफ्फरपुर), एवं विक्रम जयनारायण निषाद (पथ परिवर्तन).​

सामाजिक संगठन से विवेक कुमार (अध्यक्ष, शिका फाउंडेशन), अनीता यादव (सचिव, भारत ज्ञान विज्ञान समिति), रोटरी अध्यक्ष निर्मल कुमार सिंह, रोटेरियन सौरभ तिवारी, मनीष पांडेय, मनोज वर्मा, मंजेश केशरी, राजकुमार शर्मा (जिला अध्यक्ष, जदयू), अशोक प्रजापति (प्रदेश सचिव, जदयू), भाजपा नेता पूनम रविदास के अलावा दिनेश सिंह, जितेंद्र सिंह, रमाकांत राम, अखिलेश्वर प्रसाद, डॉ. सुरेंद्र सिंह, दिलीप कुमार, हरेन्द्र कुमार, शमशाद खान, रघुकुल तिलक, चंदन कुमार सिंह, उर्मिला कुमारी, सुनीता कुमारी, ऊषा कुमारी समेत सैकड़ों की संख्या में आमजनों ने इस यात्रा में भाग लिया और संकल्प लिया.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button