Slide
जीवन में हजारों लड़ाइयां जीतने से अच्छा है कि तुम स्वयं पर विजय प्राप्त कर लो : गौतम बुद्ध
previous arrow
next arrow
others

पर्यावरण संरक्षण, अंगदान और देहदान की अलख जगाने बक्सर से डुमरांव तक निकलेगी दो दिवसीय पदयात्रा

नेशनल आवाज़ /बक्सर :- धरती को हरा-भरा करें, जीवन को बेहतर करें” के मूल मंत्र और समाजिक सरोकार के संदेश के साथ बक्सर में एक विशाल जागरूकता पदयात्रा का आयोजन होने जा रहा है. 1 अगस्त से 2 अगस्त 2026 तक आयोजित होने वाली यह दो दिवसीय पदयात्रा बक्सर से डुमरांव तक निकाली जाएगी. इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य आम जनमानस को पर्यावरण सुरक्षा, पेड़ लगाने, देहदान एवं अंगदान के प्रति जागरूक करना है.​इस पदयात्रा का आयोजन आसा पर्यावरण सुरक्षा बिहार, दधीचि देहदान समिति बक्सर और शिका फाउंडेशन ट्रस्ट बक्सर के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है.

इसमें प्रदेश की कई प्रमुख सामाजिक संस्थाएं और पर्यावरण प्रेमी एक मंच पर जुट रहे हैं. इस पद यात्रा में आसा पर्यावरण सुरक्षा बिहार के राज्य संयोजक ​विपिन कुमार,शिका फाउंडेशन ट्रस्ट के ​विवेक कुमार,दधीचि देह दान समिति के जिलाध्यक्ष ​मीना सिंह,पीपल नीम तुलसी अभियान, पटना से ​डॉ. धर्मेंद्र, सचिव – भारत ज्ञान विज्ञान समिति के ​अनीता यादव,उर्मिला सेवा संस्थान के ​पंकज कमल के अलावा अन्य लोग इसमें शामिल होंगे.​

आयोजकों ने बताया कि यह पदयात्रा केवल एक पैदल मार्च नहीं, बल्कि एक बेहतर और संवेदनशील समाज के निर्माण का संकल्प है. यात्रा के माध्यम से लोगों को मुख्य रूप से  पेड़ लगाओ-जीवन बचाओ और धरती बचाओ-भविष्य बचाओ के नारों के साथ अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की जाएगी.​अंगदान व देहदान जागरूकता के तहत देहदान सर्वोत्तम दान, अंगदान – महान दान के बारे में लोगों के मन से देहदान और अंगदान से जुड़ी भ्रांतियों को दूर कर जीवनदान देने की भावना को बढ़ावा दिया जाएगा.इस संदेश के साथ समाज के हर वर्ग को इस मुहिम से जोड़ने का प्रयास होगा.लोगों ने अपील किया की इस पदयात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर पर्यावरण और मानवता की रक्षा का संकल्प लें.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button