Slide
जीवन में हजारों लड़ाइयां जीतने से अच्छा है कि तुम स्वयं पर विजय प्राप्त कर लो : गौतम बुद्ध
previous arrow
next arrow
politics

बिहार में ‘सम्राट’ युग की शुरुआत: कल लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

नेशनल आवाज़ :- बिहार में कई दशकों तक नीतीश कुमार के इर्द-गिर्द घूमने वाली बिहार की राजनीति में अब ‘कमल’ पूरी तरह खिलने को तैयार है. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और वर्तमान उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को भाजपा विधायक दल का नया नेता चुन लिया गया है. इसके साथ ही उनके बिहार के अगले मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ हो गया है.

सम्राट चौधरी 15 अप्रैल 2026 को पटना के लोक भवन में मुख्यमंत्री पद की गोपनीयता की शपथ लेंगे.यह बिहार के इतिहास में पहली बार होगा जब भारतीय जनता पार्टी का कोई नेता मुख्यमंत्री की कुर्सी संभालेगा.इससे पहले आज दोपहर नीतीश कुमार ने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया.

विधायक दल के नेता चुने जाने पर सम्राट चौधरी ने निष्ठा एवं ईमानदारी के प्रति लिया संकल्प 

विधायक दल के नेता चुने जाने के बाद सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर इन्होंने पोस्ट कर लिखा कि भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा मुझ पर विश्वास जताते हुए भाजपा बिहार विधानमंडल दल के नेता का दायित्व सौंपने पर हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ.यह मेरे लिए केवल एक पद नहीं, बल्कि बिहार की जनता की सेवा, उनके विश्वास और सपनों को साकार करने का एक पवित्र अवसर है.

मैं पूर्ण निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ जन-जन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का संकल्प लेता हूँ.देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के कुशल नेतृत्व एवं माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @NitinNabin जी के मार्गदर्शन में बिहार को विकास, सुशासन और समृद्धि के नए आयामों तक ले जाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहूँगा.आप सभी का स्नेह, आशीर्वाद और सहयोग ही मेरी सबसे बड़ी शक्ति है.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button