Slide
जीवन में हजारों लड़ाइयां जीतने से अच्छा है कि तुम स्वयं पर विजय प्राप्त कर लो : गौतम बुद्ध
previous arrow
next arrow
Government

राजपुर में किसानों को अनुदानित दर पर मक्का और मूंग बीज का हुआ वितरण

नेशनल आवाज़ /बक्सर :- राजपुर प्रखंड स्थित किसान भवन परिसर में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन के तहत बीज वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया.इस योजना के माध्यम से क्षेत्र के किसानों को खेती के लिए प्रोत्साहित करने हेतु बाजार मूल्य से काफी कम कीमत पर उन्नत किस्म के बीज उपलब्ध कराए जा रहे हैं.​

प्रखंड कृषि पदाधिकारी ऋषिकेश यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि किसानों को आर्थिक राहत देने के लिए बीज पर लगभग पचास प्रतिशत अनुदान दिया जा रहा है. पहले हम लोग वर्ष में केवल दो फसल ही उगाते थे.अब बदलते मौसम के साथ किसानों को आर्थिक उन्नति के लिए खेती के नए तरीके को अपनाना होगा.बढ़ती आबादी एवं परिवार के बढ़ते आकार से खेत के जोत का आकार भी अब धीरे-धीरे कम होता जा रहा है. ऐसे में किसान आर्थिक तंगहाली से गुजर रहे हैं.

किसानों को परिवार का भरण पोषण के साथ आर्थिक उन्नति के लिए वर्ष में कई बार मौसम के साथ खेती करना होगा.इस बार लगभग 200 किसानों के बीच बीज वितरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है.समूह के माध्यम से खेती करने वाले किसानों के लिए अलग से व्यवस्था की गई है. इसके तहत प्रति पंचायत दो क्विंटल बीज देने का प्रावधान है.​समूह खेती को बढ़ावा देने के लिए बारूपुर, समहुता एवं दुल्फा के किसानों को बीज देना है.इस मौके पर क़ृषि समन्वयक संजय सिंह, धनंजय राय, ऋषिमुनी सिंह के अलावा अन्य लोग मौजूद रहे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button