Slide
जीवन में हजारों लड़ाइयां जीतने से अच्छा है कि तुम स्वयं पर विजय प्राप्त कर लो : गौतम बुद्ध
previous arrow
next arrow
crime

अरियांव गांव में दिन दहाड़े किशोरी को गोली मारकर हत्या , पुलिस कई बिंदुओं पर कर रही जाँच

नेशनल आवाज़ /बक्सर :- ​ जिले के कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र अंतर्गत अरियांव गांव में बुधवार की दोपहर बेखौफ अपराधियों ने दुस्साहस का परिचय देते हुए एक 15 वर्षीय किशोरी की गोली मारकर हत्या कर दी. मृतका की पहचान बबलू उपाध्याय की पुत्री श्वेता कुमारी के रूप में हुई है. इस सनसनीखेज वारदात के बाद पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.​प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोपहर के वक्त घर के अधिकांश सदस्य सो रहे थे. तभी किसी अज्ञात व्यक्ति ने मुख्य दरवाजे पर दस्तक दी. घर के अंदर से श्वेता जैसे ही दरवाजा खोलने पहुंची, बाहर घात लगाए हमलावर ने उस पर निशाना साधकर फायरिंग कर दी.

गोली चलते ही श्वेता ने जान बचाने के लिए घर के अंदर की ओर भागने का प्रयास किया. भागने के क्रम में ही गोली उसकी पीठ में जा धंसी, जिससे वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ी.जख्म इतना गहरा था कि परिजनों के पास पहुंचने से पहले ही किशोरी ने दम तोड़ दिया.​घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. डुमरांव एसडीपीओ पोलस्त कुमार और कृष्णाब्रह्म थानाध्यक्ष रवि कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया.वहीं ​दिनदहाड़े घर में घुसकर हुई इस हत्या ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

अरियांव गांव में इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं. पुलिस आपसी रंजिश समेत अन्य संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर संदिग्धों से पूछताछ कर रही है. शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है.

क्या बोले अधिकारी

पुलिस हर संभावित बिंदु पर जांच कर रही है. घटनास्थल पर साक्ष्य संकलन के लिए एफएसएल की टीम को बुलाया गया है. अपराधियों की पहचान कर उन्हें जल्द ही सलाखों के पीछे भेजा जाएगा. –  पोलस्त कुमार, एसडीपीओ, डुमरांव

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button