बिहार खेल विश्वविद्यालय राजगीर में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, आवेदन आमंत्रित


नेशनल आवाज़ /बक्सर :- बिहार खेल विश्वविद्यालय राजगीर ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए विभिन्न खेल और शारीरिक शिक्षा पाठ्यक्रमों में नामांकन हेतु आधिकारिक सूचना जारी कर दी है. इस संबंध में बक्सर जिला जन संपर्क विभाग ने जानकारी साझा की है.विश्वविद्यालय द्वारा इस सत्र में स्नातक और स्नातकोत्तर स्तर पर निम्नलिखित सीटों का निर्धारण किया गया है.बीपीईएस (BPES – 4 वर्षीय स्नातक) में कुल 50 सीटें.पीजीडीएससी (PGDSC – 1 वर्षीय स्नातकोत्तर) इसमें कुल 100 सीटें उपलब्ध हैं. यह पाठ्यक्रम एथलेटिक्स, क्रिकेट, बास्केटबॉल, कबड्डी और वॉलीबॉल जैसे खेलों के लिए है (प्रत्येक खेल के लिए 20 सीटें). पीजीडीएसएम (PGDSM – खेल प्रबंधन में डिप्लोमा) कुल 20 सीटें.
कैसे करें आवेदन
सूचना उपाधीक्षक (शारीरिक शिक्षा), बक्सर ने बताया कि खेल के क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट https://bsur.bihar.gov.in पर जाकर विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.






