Slide
जीवन में हजारों लड़ाइयां जीतने से अच्छा है कि तुम स्वयं पर विजय प्राप्त कर लो : गौतम बुद्ध
previous arrow
next arrow
Sports

बिहार खेल विश्वविद्यालय राजगीर में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, आवेदन आमंत्रित

नेशनल आवाज़ /बक्सर :- बिहार खेल विश्वविद्यालय राजगीर ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए विभिन्न खेल और शारीरिक शिक्षा पाठ्यक्रमों में नामांकन हेतु आधिकारिक सूचना जारी कर दी है. इस संबंध में बक्सर जिला जन संपर्क विभाग ने जानकारी साझा की है.​विश्वविद्यालय द्वारा इस सत्र में स्नातक और स्नातकोत्तर स्तर पर निम्नलिखित सीटों का निर्धारण किया गया है.​बीपीईएस (BPES – 4 वर्षीय स्नातक) में कुल 50 सीटें.पीजीडीएससी (PGDSC – 1 वर्षीय स्नातकोत्तर)  इसमें कुल 100 सीटें उपलब्ध हैं. यह पाठ्यक्रम एथलेटिक्स, क्रिकेट, बास्केटबॉल, कबड्डी और वॉलीबॉल जैसे खेलों के लिए है (प्रत्येक खेल के लिए 20 सीटें). पीजीडीएसएम (PGDSM – खेल प्रबंधन में डिप्लोमा) कुल 20 सीटें.

कैसे करें आवेदन

​सूचना उपाधीक्षक (शारीरिक शिक्षा), बक्सर ने बताया कि खेल के क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट https://bsur.bihar.gov.in पर जाकर विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button