Slide
जीवन में हजारों लड़ाइयां जीतने से अच्छा है कि तुम स्वयं पर विजय प्राप्त कर लो : गौतम बुद्ध
previous arrow
next arrow
Government

विधान परिषद उप-चुनाव के लिए राजपुर में तैयारियाँ पूरी 298 मतदाता करेंगे भाग्य का फैसला

नेशनल आवाज़ /बक्सर :- राजपुर  बिहार विधान परिषद के स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र भोजपुर-सह-बक्सर के उप-चुनाव को लेकर चुनावी सरगर्मी तेज हो गई हैं.कल 12 मई 2026 को राजपुर प्रखंड में मतदान होना सुनिश्चित हुआ है.प्रशासन द्वारा निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं.

यहां के लिए मतदान केंद्र संख्या 02 बनाया गया है, जो प्रखंड विकास पदाधिकारी के कार्यालय कक्ष में स्थित है.​मतदान सुबह 8:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक होगा.​इस उप-चुनाव में स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत कुल 298 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. जिसमें ​पुरुष मतदाता 134 एवं  ​महिला मतदाता 164 है.​

निर्वाचन क्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. मतदान केंद्र पर सुरक्षा बलों की तैनाती के साथ-साथ सीसीटीवी कैमरों और अन्य निगरानी तंत्रों को सक्रिय कर दिया गया है. प्रशासन ने अपील की है कि सभी जनप्रतिनिधि और पात्र मतदाता समय पर पहुँचकर इस उत्सव में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button