Slide
जीवन में हजारों लड़ाइयां जीतने से अच्छा है कि तुम स्वयं पर विजय प्राप्त कर लो : गौतम बुद्ध
previous arrow
next arrow
Politics

महागठबंधन के सोनू राय की जीत पर बक्सर के कांग्रेस नेताओं ने दी बधाई, कहा- यह सत्य और जनसमर्थन की जीत

नेशनल आवाज़ /​बक्सर :- आरा-बक्सर त्रिस्तरीय पंचायत एमएलसी उपचुनाव में महागठबंधन समर्थित प्रत्याशी सोनू कुमार राय की शानदार जीत पर बक्सर के कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है. इसे लेकर बक्सर जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष डॉ. मनोज पांडेy, बक्सर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी डॉ. प्रमोद ओझा, जिला किसान प्रकोष्ठ के अध्यक्ष संजय पांडे और जिला अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष विनोद मौर्य सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप से एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर सोनू कुमार राय को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं.​

नेताओं ने संयुक्त बयान में कहा कि यह जीत किसी व्यक्ति विशेष की नहीं, बल्कि सत्य, संघर्ष और जनसमर्थन की जीत है. उन्होंने बक्सर के तमाम सम्मानित मतदाता साथियों के प्रति दिल से आभार व्यक्त किया, जिन्होंने इस चुनाव में अपने मताधिकार का सही प्रयोग कर लोकतंत्र को मजबूत करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.​

इस अवसर पर जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष डॉ. मनोज पांडेय ने कहा कि चुनाव का यह परिणाम पूरी तरह से जनभावना की जीत है. जनता ने महागठबंधन की नीतियों और विकास के दावों पर अपनी मुहर लगाई है. उन्होंने दावा किया कि आने वाले समय में महागठबंधन और अधिक मजबूती के साथ जनता के बीच जाएगा और पूरी निष्ठा से जनता की सेवा करेगा. बधाई देने वालों में मुख्य रूप से पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और सैकड़ों जमीनी कार्यकर्ता शामिल रहे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button