बेरोजगार युवाओं के लिए सुनहरा मौका,19 मई को बक्सर में लगेगा जॉब कैम्प


नेशनल आवाज़ /बक्सर :- जिले के नियोजनालय कार्यालय परिसर में संयुक्त श्रम भवन आई०टी०आई० फिल्ड के पास युवाओं के लिए आगामी 19 मई को विशेष शिविर का आयोजन किया गया है.प्रभारी जिला नियोजन पदाधिकारी से प्राप्त सूचनानुसार जिला नियोजनालय में यह कैम्प होगा. जिसमें कई कम्पनियों की भागीदारी होगी.जिसकी निम्न प्रकार है –
1. कम्पनी का नाम Aagaas India Foundation, पद का नाम District Coordinator, पदों की संख्या 100, वेतन 25000/-, उम्र सीमा 21-35, योग्यता ग्रेजुएशन, कार्य स्थल All Bihar, स्थानीय स्तर पर भी, अभियुक्ति Male/Female
2. कंपनी का नाम Vyavsayi Surksha Kalyan Trust, पद का नाम Prakhand Coordinator, पदों की संख्या 100, वेतन 25000/-, उम्र सीमा 21-35, योग्यता ग्रेजुएशन, कार्य स्थल All Bihar, स्थानीय स्तर पर भी, अभियुक्ति Male/Femal
3. कंपनी का नाम Arpana Aachar, पद का नाम Sales Executive, पदों की संख्या 200, वेतन 25000/-, उम्र सीमा 21-35, योग्यता 12th/ग्रेजुएशन, कार्य स्थल All Bihar, स्थानीय स्तर पर भी अभियुक्ति Male/Female
4. कंपनी का नाम Patliputra Property Care Pvt Ltd, पद का नाम Property Agent, पदों की संख्या 250, वेतन 12000-30000/-, उम्र सीमा 21-40, योग्यता 12th/ग्रेजुएशन, कार्य स्थल All Bihar, स्थानीय स्तर पर भी, अभियुक्ति Male/Female
5. कंपनी का नाम Dahi Buniya Dhaba Pvt Ltd, पद का नाम tele Caller, water/Side Water/Cleaner, पदों की संख्या 100, वेतनवो12000-30000, उम्र सीमा 21-35, योग्यता Hotal Management, कार्य स्थल All Bihar, स्थानीय स्तर पर भी, अभियुक्ति Male/Female
यह अभ्यर्थियों के योग्यतानुसार ऑन स्पॉट जिला नियोजनालय के कैम्पस में चयन करेगी.जॉब कैम्प में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों के लिए नियोजनालय में निबंधन अनिवार्य है.जो अभ्यर्थी अब तक नियोजनालय में निबंधित नहीं हो पाये है, वे नेशनल कैरियर सर्विस पोर्टल WWW.NCS.GOV.IN पर ऑनलाईन अपना निबंधन करा सकते है.जॉब कैम्प में प्रवेश पूर्णतः निःशुल्क है. इच्छुक आवेदक अपना बॉयोडाटा और आधार कार्ड के साथ जॉब कैम्प के दिन उपस्थित हो सकते है. नियुक्ति की शर्तों के लिए नियोजक स्वंय जिम्मेवार होंगे.
नियोजनालय की भूमिका इस पूरी प्रकिया में सिर्फ सुविधा प्रदाता के रूप में है.यह जॉब कैम्प पूर्वाहन 11:00 बजे से अपराहन 04:00 बजे तक संचालित रहेगा.प्रभारी जिला नियोजन पदाधिकारी ने जिले के सभी बेरोजगार युवाओं से अनुरोध किया है कि वह इस जाब कैम्प में भाग ले कर अवसर का लाभ उठायें.






