Slide
जीवन में हजारों लड़ाइयां जीतने से अच्छा है कि तुम स्वयं पर विजय प्राप्त कर लो : गौतम बुद्ध
previous arrow
next arrow
Education

प्रित्येश राज ने बढ़ाया बक्सर का मान, बिहार सेंट्रल स्कूल में हुआ भव्य स्वागत

नेशनल आवाज़ /​बक्सर  :- शहर के अंबेडकर चौक निवासी प्रित्येश राज ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की प्रतिष्ठित भारतीय वन सेवा (आईएफओएस) परीक्षा में पूरे देश में 79वीं रैंक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है . उनकी इस शानदार सफलता पर शनिवार को बाईपास रोड स्थित बिहार सेंट्रल स्कूल में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया . जहां विद्यालय परिवार ने उनका जोरदार स्वागत किया .

​स्मृति चिन्ह देकर किया गया सम्मानित

​समारोह के दौरान विद्यालय के सचिव सरोज सिंह ने प्रित्येश राज को अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया . प्रित्येश की इस कामयाबी से स्कूल के छात्र-छात्राओं में भारी उत्साह और ऊर्जा देखी गई.​कार्यक्रम के दौरान प्रित्येश राज ने छात्र-छात्राओं से सीधा संवाद किया . बच्चों ने उनसे पढ़ाई की रणनीति, सफलता के सूत्र और संघर्ष के दिनों से जुड़े कई सवाल पूछे . जिसका उन्होंने बेहद सरल और आत्मीय अंदाज में जवाब दिया .सफलता के लिए जीवन में एक स्पष्ट लक्ष्य का होना और उसके प्रति आत्मविश्वास बनाए रखना बेहद जरूरी है .

मेरी सफलता के पीछे सबसे बड़ा हाथ ‘सेल्फ स्टडी’ का रहा है . अगर छात्र नियमित रूप से खुद अध्ययन करें, तो वे दुनिया की किसी भी कठिन परीक्षा में सफलता का परचम लहरा सकते हैं .​प्रित्येश ने अपने संघर्ष के दिनों के अनुभव साझा करते हुए बच्चों का हौसला बढ़ाया . उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि कड़ी मेहनत का कोई विकल्प नहीं होता . उन्होंने छात्रों से भविष्य में एक बेहतर अधिकारी बनकर समाज और देश की सेवा करने का आह्वान किया .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button