Slide
जीवन में हजारों लड़ाइयां जीतने से अच्छा है कि तुम स्वयं पर विजय प्राप्त कर लो : गौतम बुद्ध
previous arrow
next arrow
crime

उत्पाद पुलिस पर हमला करने वाले अंतर्जिला शराब तस्कर गिरोह का भंडाफोड़, महिला समेत 4 गिरफ्तार

नेशनल आवाज़ /बक्सर :- दानापुर रेलखंड के डुमरांव के समीप चलती ट्रेन में उत्पाद पुलिस की टीम पर हमला करने वाले एक बड़े अंतर्जिला शराब तस्कर गिरोह का रेल पुलिस ने भंडाफोड़ किया है.पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरोह की मुख्य सरगना महिला समेत चार शातिर तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपियों के पास से पुलिस ने 6 मोबाइल फोन, दो मोटरसाइकिल और भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की है. पूछताछ के बाद सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.

भागलपुर-एलटीटी एक्सप्रेस में हुई थी झड़प

​मामला बीते 27 मई का है, जब भागलपुर-एलटीटी एक्सप्रेस में उत्पाद विभाग की टीम शराब तस्करों के खिलाफ विशेष जांच अभियान चला रही थी. ट्रेन जैसे ही बक्सर स्टेशन से आगे बढ़ी, टीम ने एक महिला तस्कर को धर दबोचा.इसी दौरान जब टीम ने अन्य तस्करों की तलाश शुरू की, तो तस्करों के पूरे गुट ने उत्पाद पुलिस का कड़ा विरोध करना शुरू कर दिया. देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच तीखी झड़प और हाथापाई हो गई. फायदा उठाकर महिला समेत कई तस्कर कुशलपुर हाल्ट के पास ट्रेन की चेन पुलिंग कर फरार हो गए थे.

​SIT की जांच में हुआ बड़ा खुलासा

रेल पुलिस पर हमले की इस सनसनीखेज घटना को रेल पुलिस अधीक्षक (SRP) पटना, अनंत कुमार राय ने बेहद गंभीरता से लिया. उत्पाद विभाग की लिखित शिकायत पर बक्सर रेल थाने में प्राथमिकी (FIR) दर्ज की गई.मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए डीएसपी कंचन राज के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया.

​SIT ने वैज्ञानिक अनुसंधान का सहारा लेते हुए तकनीकी विश्लेषण, डंप डेटा और गुप्त सूचनाओं के आधार पर जाल बिछाया और अंततः इस अंतर-जिला गिरोह के नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया.

बिहार के अलग-अलग जिलों के रहने वाले हैं तस्कर

पुलिस की गिरफ्त में आए चारों आरोपी बिहार के अलग-अलग जिलों से संबंध रखते हैं, जो यह साबित करता है कि यह गिरोह पूरे राज्य में फैला हुआ था.गिरफ्तार आरोपियों में वैशाली निवासी ​जहाना खातून उर्फ खुशबू  गिरोह की सक्रिय महिला सदस्य, जहानाबाद निवासी ​अंकित कुमार, सारण निवासी ​वीरेंद्र कुमार राय उर्फ लालू, नालंदा के ​रंजन शर्मा है.पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी शराब तस्करी के एक सुगठित नेटवर्क का हिस्सा हैं. इनमें से कुछ लोग शराब की खेप मंगवाने (सप्लाई चेन) और कुछ उसे गंतव्य तक पहुंचाने  में मुख्य भूमिका निभा रहे थे.

आरोपियों का पुराना आपराधिक इतिहास

​पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि गिरफ्तार तस्करों का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड रहा है. आरोपी वीरेंद्र कुमार राय उर्फ लालू के खिलाफ पटना के गर्दनीबाग थाने में पहले से ही उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज है.वहीं, रंजन शर्मा भी पटना के फुलवारीशरीफ थाने में शराब तस्करी के मामले में नामजद आरोपी है.​छापेमारी के दौरान पुलिस की विशेष टीम ने आरोपियों के पास से निम्नलिखित सामान बरामद किया है.​एंड्रॉयड स्मार्टफोन 05, ​कीपैड मोबाइल 01,​मोटरसाइकिल 02, ​अंग्रेजी शराब 3.270 लीटर, ​रेल पुलिस अब इस गिरोह के मुख्य सरगना और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य सफेदपोशों की तलाश में जुटी है, जो परदे के पीछे से इस अवैध कारोबार को संचालित कर रहे थे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button