Slide
जीवन में हजारों लड़ाइयां जीतने से अच्छा है कि तुम स्वयं पर विजय प्राप्त कर लो : गौतम बुद्ध
previous arrow
next arrow
others

पारिवारिक विवाद से अवसाद में आए युवक ने की आत्महत्या, गाँव में पसरा सन्नाटा

नेशनल आवाज़ /बक्सर :- राजपुर थाना क्षेत्र के सोनपा गाँव से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक 30 वर्षीय मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक ने फंदे से लटककर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली. मृतक की पहचान सोनपा गाँव निवासी स्वर्गीय राम अवतार शर्मा के पुत्र सुदामा शर्मा (30 वर्ष) के रूप में की गई है. इस घटना के बाद से पूरे गाँव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है.

सुबह देर तक नहीं खुला दरवाजा, कुंडी से लटका मिला शव

​घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार की देर शाम परिवार के सभी सदस्यों ने एक साथ बैठकर खाना खाया था, जिसके बाद सभी अपने-अपने कमरों में सोने चले गए. बुधवार की सुबह करीब 7:00 बजे जब परिवार के अन्य सदस्य जागे, तो सुदामा के कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था. काफी प्रयास के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला, तो परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई.​परिजनों ने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय चौकीदार को दी.मौके पर पहुँचे चौकीदार की मौजूदगी में जब कमरे का दरवाजा खोला गया, तो अंदर का दृश्य देख सबके होश उड़ गए. सुदामा का शव छत के कुंडी से लगे फंदे से लटक रहा था.

दो वर्ष पहले हुआ था तलाक, मानसिक रूप से था परेशान

​सुदामा की शादी पाँच वर्ष पहले रौनी गाँव में हुई थी. लेकिन दाम्पत्य जीवन में खटास आने के कारण विगत दो वर्ष पूर्व सामाजिक स्तर पर दोनों का तलाक हो गया था.पत्नी से अलग होने के बाद से ही सुदामा गहरे अवसाद में चला गया था और उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं रह रही थी.

रो-रोकर माँ का बुरा हाल, छोटा भाई चलाता है परिवार

​इस हृदयविदारक घटना के बाद से मृतक की माँ सरस्वती देवी का रो-रोकर बुरा हाल है. सुदामा का छोटा भाई ऑटो चलाकर किसी तरह पूरे परिवार का भरण-पोषण करता है. इस हादसे ने पूरे परिवार को तोड़ कर रख दिया है.​घटना की सूचना मिलते ही राजपुर थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुँची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बक्सर भेज दिया. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है.​थानाध्यक्ष निवास कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया गया है. मामले की गहन और निष्पक्ष जांच के लिए एफएसएल (FSL) टीम को भी मौके पर बुलाया गया है. पुलिस मामले की हर बिंदु पर तफ्तीश कर रही है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button