बक्सर में एक करोड़ की ब्राउन शुगर के साथ पांच गिरफ्तार, कार और पांच मोबाइल बरामद

नेशनल आवाज़ /बक्सर :- जिले में नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. नया भोजपुर थाना क्षेत्र में छापेमारी कर पुलिस ने करीब एक करोड़ रुपये मूल्य की 490 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की है. इस कार्रवाई का खुलासा गुरुवार को नया भोजपुर थाना में आयोजित प्रेस वार्ता में डुमरांव एसडीपीओ पोलस्त कुमार ने किया. उन्होंने बताया कि बुधवार को गुप्त सूचना मिली थी कि गोपाल डेरा पोखरा के समीप कुछ लोग ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री के लिए जुटे हैं.सूचना मिलते ही एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया.टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बताए गए स्थान पर छापेमारी की, जहां से पांच संदिग्धों को हिरासत में लिया गया.
तलशी के दौरान पुलिस ने आरोपितों के पास से ब्राउन शुगर 490 ग्राम जिसका अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ रुपये है.एक कार, 5 मोबाइल फोन है.गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कोरान सराय निवासी सोनू कुमार,समीर शेख, नया भोजपुर निवासी सूर्यकांत पाण्डेय, भोजपुर निवासी मंजय कुमार पासवान एवं पूर्वी चम्पारण के कुमार गौरव के रूप में हुई है.
पुलिस ने सभी आरोपितों के खिलाफ नया भोजपुर थाना में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है तथा मामले की आगे की जांच जारी है.इस छापेमारी अभियान में एसडीपीओ पोलस्त कुमार,पुलिस निरीक्षक अरविन्द कुमार, डीआईयू प्रभारी सुधीर कुमार, नया भोजपुर थानाध्यक्ष चंदन कुमार,पुलिस पदाधिकारी सुमन कुमार डीआईयू टीम तथा नया भोजपुर थाना के सशस्त्र बल के जवान शामिल रहे.






