Slide
जीवन में हजारों लड़ाइयां जीतने से अच्छा है कि तुम स्वयं पर विजय प्राप्त कर लो : गौतम बुद्ध
previous arrow
next arrow
Government

बक्सर में भव्य ‘तिरंगा यात्रा’ का आयोजन,प्रभारी मंत्री और डीएम ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि

नेशनल आवाज़ /बक्सर :- स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर  जिले में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिला. स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीदों के त्याग और बलिदान को याद करने तथा आम जनमानस में राष्ट्रप्रेम की भावना को प्रज्वलित करने के उद्देश्य से 14 अगस्त को बक्सर में एक विशाल ‘तिरंगा यात्रा’ निकाली गई.

समाहरणालय से शहीद स्मारक तक गूंजे देशभक्ति के नारे

​इस भव्य तिरंगा यात्रा की अगुवाई बिहार सरकार के डेयरी, मत्स्य पालन एवं पशु संसाधन विभाग के माननीय मंत्री सह बक्सर जिले के प्रभारी मंत्री नन्दकिशोर राम ने की. यात्रा की शुरुआत अपराह्न 04:00 बजे समाहरणालय परिसर से हुई.

​हाथों में तिरंगा थामे अधिकारियों, कर्मचारियों, युवाओं और आम नागरिकों का हुजूम ‘भारत माता की जय’ और देशभक्ति के नारों के साथ आगे बढ़ा.पूरा बक्सर शहर तिरंगे के रंग और राष्ट्रीय भावना से ओत-प्रोत नजर आया.यह यात्रा अपने निर्धारित मार्ग से होते हुए कवलदह पोखर स्थित शहीद स्मारक पहुंची, जहां माननीय मंत्री, जिला पदाधिकारी और अन्य अधिकारियों ने अमर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया.

तिरंगा हमारी संप्रभुता और गौरव का प्रतीक : प्रभारी मंत्री

​कवलदह पोखर स्थित शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के उपरांत जनसमूह को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री श्री नन्दकिशोर राम ने कहा तिरंगा केवल तीन रंगों का कपड़ा नहीं, बल्कि भारत की स्वतंत्रता, संप्रभुता, अखंडता और देश के आन-बान-शान का प्रतीक है. हमारे वीर सेनानियों ने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया.उनके इस बलिदान को अक्षुण्ण रखना और राष्ट्र को मजबूत बनाना हर भारतीय का नैतिक कर्तव्य है.

​नई पीढ़ी को राष्ट्रीय मूल्यों से जोड़ना मुख्य उद्देश्य: डीएम 

​जिला पदाधिकारी ने यात्रा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों का मुख्य उद्देश्य नई पीढ़ी को अपने गौरवशाली इतिहास और शहीदों के बलिदान से रूबरू कराना है. उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा के जरिए समाज में आपसी भाईचारे और राष्ट्रप्रेम का संदेश घर-घर तक पहुंचाया गया है.​जिला प्रशासन की ओर से इस कार्यक्रम को सुव्यवस्थित और सुरक्षित बनाने के लिए कड़े सुरक्षा इंतजाम और यातायात प्रबंधन किए गए थे.​इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य,उप विकास आयुक्त निहारिका छवि, सहायक समाहर्ता, अपर समाहर्त्ता, जिला स्तरीय विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, कर्मचारी तथा भारी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे. यात्रा का समापन राष्ट्र रक्षा और देश के विकास में सक्रिय योगदान देने के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button