Slide
जीवन में हजारों लड़ाइयां जीतने से अच्छा है कि तुम स्वयं पर विजय प्राप्त कर लो : गौतम बुद्ध
previous arrow
next arrow
Government

ई-म्यूटेशन एवं परिमार्जन में लापरवाही पर आठ सीओ का वेतन बंद, दीपावली तक स्कूलों की रंगाई का आदेश

नेशनल आवाज़ /​बक्सर :- जिला समाहरणालय सभाकक्ष में सोमवार को जिला पदाधिकारी साहिला की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई.बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं और कार्यों की समीक्षा करते हुए शिथिलता बरतने वाले अधिकारियों पर कड़ा रुख अपनाया गया तथा स्पष्टीकरण के साथ वेतन स्थगन का आदेश जारी किया गया.राजस्व कार्यों की समीक्षा के दौरान ई-म्यूटेशन में अपेक्षित प्रगति न मिलने पर डीएम ने इटाढ़ी, राजपुर, नावानगर, चक्की, चौगाई, चौसा एवं ब्रह्मपुर के अंचलाधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगते हुए अगले आदेश तक वेतन स्थगित करने का निर्देश दिया.

साथ ही एक सप्ताह में सुधार का अल्टीमेटम दिया.परिमार्जन प्लस में खराब प्रदर्शन पर बक्सर अंचलाधिकारी का भी वेतन रोकते हुए कारण-पृच्छा की गई है. राजस्व महाअभियान में लापरवाही बरतने वाले सीओ के खिलाफ कार्रवाई का प्रस्ताव अपर समाहर्ता से मांगा गया है.डुमरांव अनुमंडलीय अस्पताल जाने वाले मार्ग पर सड़क किनारे रखी ईंटों से आवागमन बाधित होने और दुर्घटना की आशंका पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताई.पूर्व निर्देश के बावजूद सोलिंग व रोलिंग न कराने के कारण अनुमंडल पदाधिकारी, डुमरांव को संबंधित सहायक अभियंता एवं कनीय अभियंता के विरुद्ध न्यायसंगत धाराओं में कार्रवाई के निर्देश दिए गए.

शिक्षा विभाग की समीक्षा में डीएम ने दीपावली तक जिले के सभी विद्यालयों की दीवारों और कमरों का रंग-रोगन पूरा कराने तथा हर माह के अंतिम शनिवार को शिक्षक-अभिभावक बैठक कराने का निर्देश दिया.’पंचायत विकास दिवस’ शिविरों से अनुपस्थित अधिकारियों पर डीडीसी को कार्रवाई करने और ‘पंचायत सहयोग शिविर’ के आयोजन से पूर्व जन-प्रतिनिधियों व ग्रामीणों के बीच व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया.

नगर परिषद क्षेत्र की बाईपास सड़क का तत्काल समतलीकरण करने और वन विभाग से NOC लेकर चौड़ीकरण कार्य पूरा करने का निर्देश पथ निर्माण विभाग को मिला.गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए तटीय इलाकों की निगरानी और टीबी मुक्त अभियान के तहत सभी मरीजों को ‘फूड बास्केट’ उपलब्ध कराने के निर्देश जारी किए गए.अतिक्रमण हटाने के पारित आदेशों पर त्वरित कार्रवाई तथा जिला कृषि पदाधिकारी को कृषक निबंधन का लक्ष्य पूरा करने की हिदायत दी गई.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button