Slide
जीवन में हजारों लड़ाइयां जीतने से अच्छा है कि तुम स्वयं पर विजय प्राप्त कर लो : गौतम बुद्ध
previous arrow
next arrow
Accident

तेज रफ्तार बाइक खड़ी ट्रक से टकराई, दो युवकों की हुई मौत

नेशनल आवाज़ /बक्सर :- मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चौसा-कोचस मुख्य मार्ग पर  कोचाढ़ी गांव के नजदीक यादव ढाबा के पास तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर खड़ी ट्रक से जा टकराई.जिसमें दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गयी. जिसकी पहचान राजपुर थाना क्षेत्र के कोचाढ़ी निवासी 22 वर्षीय योगा उर्फ बबलू नट और उत्तर प्रदेश के गाजीपुर थाना क्षेत्र के सजना-सलारपुर निवासी 32 वर्षीय सुहैल नट के रूप में हुई है. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सुहैल रिश्तेदारी में अपने ससुराल आया हुआ था.

दोनों युवक किसी काम से अखौरीपुर गोला गए थे. शाम के वक़्त यह दोनों बाइक से अपने गांव की तरफ जा रहे थे. जैसे ही यादव होटल के समीप पहुंचे तभी उनकी बाइक अनियंत्रित होकर एक खड़े ट्रक में जा टकराई.टक्कर इतना जबरदस्त था कि यह दोनों युवक बाइक समेत ट्रक के निचले हिस्से में फंस गए. घटनास्थल पर अफरा तफरी मच गई. आसपास मौजूद लोगों ने पहुंच कर इसकी सूचना पुलिस को दी.

पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से  घायलों को तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.​इसकी खबर मिलते ही मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया.पुलिस द्वारा शवों को अस्पताल भेजे जाने के बाद स्थानीय ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा.आक्रोशित लोगों ने चौसा-कोचस मार्ग को पूरी तरह जाम कर दिया. जिससे वाहनों की लंबी कतारें लग गई जिससे कुछ देर तक आवागमन प्रभावित रहा.पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button