Slide
जीवन में हजारों लड़ाइयां जीतने से अच्छा है कि तुम स्वयं पर विजय प्राप्त कर लो : गौतम बुद्ध
previous arrow
next arrow
Education

स्कूलों में मनाई गयी गांधी एवं शास्त्री जयंती, छात्रों ने स्वच्छ्ता का लिया संकल्प

नेशनल आवाज़ /बक्सर :- राजपुर  प्रखंड के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों में महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती जयंती मनायी गयी. आवासीय बाल विद्या निकेतन तियरा में एचएम राजेश रंजन, उर्दू प्राथमिक विद्यालय खीरी में एचएम धनंजय मिश्र, प्लस टू उच्च विद्यालय नागपुर में एचएम पंकज पांडेय, मध्य विद्यालय देवढ़ीया में एचएम मो असजद  की अध्यक्षता में जयंती मनायी गयी.

कार्यक्रम के आरंभ में महात्मा गांधी के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया. इस अवसर पर इन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि जिस तरह से महात्मा गांधी ने अंग्रेजो के खिलाफ आंदोलन चलाया साथ ही ग्राम स्वराज और स्वच्छ भारत का सपना देखा था. उसे आज धरातल पर लागू करने के लिए सरकार जागरूकता अभियान चला रही है. इसके लिए हम सभी को भी जागरूक होने की जरूरत है.

इसके बाद छात्राओं ने गांधी जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए अच्छा जीवन जीने एवं स्वच्छ गांव बनाने का संकल्प लिया.प्लस टू उच्च विद्यालय खीरी में एचएम जितेंद्र जवाला एवं तियरा में एचएम ब्रजेश राय की अध्यक्षता में महापुरुषों की जयंती मनाई गयी. 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button