Slide
जीवन में हजारों लड़ाइयां जीतने से अच्छा है कि तुम स्वयं पर विजय प्राप्त कर लो : गौतम बुद्ध
previous arrow
next arrow
Government

किसान बनेंगे कृषि उद्यमी, नई तकनीक की दी जाएगी जानकारी : डीएम

नेशनल आवाज़ /बक्सर :- नगर के संयुक्त कृषि भवन के प्रांगण में कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण (आत्मा) के तत्वाधान में एक दिवसीय जिला स्तरीय वासंतिक (रबी) प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन किया गया.कार्यक्रम का उद्घाटन जिला पदाधिकारी साहिला के द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया.इन्होंने प्रसार कर्मियों एवं प्रगतिशील कृषक को संबोधित करते हुए कहा कि किसानों के लिए चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाएं महत्वाकांक्षी है.

इन योजनाओं को समय पर कृषकों के बीच पहुॅंचाने एवं इन योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए कार्यशाला अति महत्वपूर्ण है.प्रसार कर्मी किसानों एवं विभाग के बीच महत्वपूर्ण कड़ी है. किसानों को कृषि उद्यमी के रुप में परिवर्तित करना, कृषि में नई तकनीक, पारम्परिक खेती से हटकर ड्रैगन फ्रुट, टमाटर,प्याज,आलू इत्यादि नकदी फसलों के उत्पादन के लिए किसानों को प्रेरित करना है. बाहर के प्रदेशों में अत्याधुनिक तकनीक सीखने हेतु किसानों को चयन कर भेजना इत्यादि नवोन्मेषी कार्य आपकी जवाबदेही होनी चाहिए.

ताकि जिले के किसानों की आय में वृद्धि के साथ उनके जीवन स्तर को खुशहाल किया जा सके.खेती में मूल्य संवर्धन जैसे टमाटर का प्रोसेसिंग, पैकेजिंग इत्यादि करने पर मुख्यमंत्री कृषि उद्यमी योजना द्वारा ऋण का प्रावधान है.इसका भी लाभ किसानों को उपलब्ध कराए.

जिला कृषि पदाधिकारी द्वारा रबी मौसम में सरकार द्वारा संचालित योजनाओं पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई.उन्होंने कहा कि कृषि विभाग द्वारा वासंतिक(रबी) मौसम में विभिन्न फसलों की उत्पादकता एवं उत्पादन बढ़ाने हेतु विभिन्न कार्यक्रमों के क्रियान्वयन करने का निर्णय लिया गया है.इस अभियान के माध्यम से किसानों को कृषि संबंधी तकनीकी प्रशिक्षण देते हुए कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न कार्यक्रमों का प्रचार-प्रसार एवं जागरुकता तथा विभिन्न उपादानों का वितरण पारदर्शी तरीके से सुनिश्चित किया जायेगा.

इस निमित प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम बक्सर एवं चौसा 23 अक्टूबर, राजपुर एवं इटाढ़ी 24 अक्टूबर, डुमराॅंव एवं नावानगर 26 अक्टूबर, केसठ 27 अक्टूबर, चौगाई 28 अक्टूबर, सिमरी 29 अक्टूबर, चक्की 30 अक्टूबर एवं ब्रह्मपुर31 अक्टूबर 2026 को आयोजित किया जायेगा. जिसमें विभागीय योजनाओं की जानकारी एवं तकनीकी प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा.केवीके के वरीय वैज्ञानिक-सह-प्रमुख डाॅ देवकरण एवं वीर कुॅंवर सिंह कृषि महाविद्यालय डुमराॅंव के प्राचार्य द्वारा रबी मौसम में उगाई जाने वाली फसल एवं प्रबंधन के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गई.

डीडीएम नाबार्ड आनंदवर्द्धन, उप परियोजना निदेशक, आत्मा रणधीर कुमार, जिला उद्यान पदाधिकारी किरण भारती, सहायक निदेशक, भूमि संरक्षण चंदन कुमार, सहायक निदेशक, पौधा संरक्षण संस्कृति बी मौर्या, जिला मत्स्य पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारी ने विभागीय योजनाओं की जानकारी प्रदान की.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button