Slide
जीवन में हजारों लड़ाइयां जीतने से अच्छा है कि तुम स्वयं पर विजय प्राप्त कर लो : गौतम बुद्ध
previous arrow
next arrow
Accident

तेज रफ्तार बाइक के धक्के से किशोर की हुई मौत, घर का बुझ गया इकलौता चिराग

नेशनल आवाज़ /बक्सर :- राजपुर थाना क्षेत्र के राजपुर दुल्फा मुख्य नहर पथ पर  हरपुर पुल के समीप तेज रफ्तार बाइक के धक्के से एक  किशोर की दर्दनाक मौत हो गई. मृतक की पहचान रोहतास रोहतास जिला के सासाराम थाना क्षेत्र अंतर्गत झुखुरियापुर गांव निवासी हीरालाल सिंह के 12 वर्षीय पुत्र हिमांशु कुमार सिंह के रूप में की गई है.घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार यह किशोर हरपुर गांव के सुरेंद्र सिंह यादव के घर अपने मौसी के घर आया था.जहां से यह अपने कुछ परिजनों के साथ यह सिरडी के सांई बाबा के पास जाना था.

रविवार की सुबह यह घर से शौच के लिए नहर की तरफ निकला था. यह रोड किनारे टहलते हुए जा रहा था. तभी विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने इसमें जोरदार टक्कर मार दी.टक्कर इतना काफी जोरदार था कि यह घटनास्थल पर ही बेसुध होकर गिर पड़ा.आसपास के पहुंचे लोगों ने इसे अस्पताल पहुंचाया. जहां डॉक्टर ने वाराणसी रेफर कर दिया.वहीं गाड़ी चालक गाड़ी लेकर भागने में सफल रहा.परिजन इसे बेहतर इलाज के लिए वाराणसी ले जा रहे थे तभी बीच रास्ते में ही इसमें दम तोड़ दिया. मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख पुकार मच गया. ग्रामीणों ने बताया कि यह अपने घर का इकलौता पुत्र था.जिसके चले जाने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button