Slide
जीवन में हजारों लड़ाइयां जीतने से अच्छा है कि तुम स्वयं पर विजय प्राप्त कर लो : गौतम बुद्ध
previous arrow
next arrow
crime

राजपुर के जमौली गांव में वार्ड सदस्य के घर बड़ी चोरी, इलाके में फैली सनसनी

नेशनल आवाज़ /बक्सर :- राजपुर थाना क्षेत्र के देवढ़िया पंचायत अंतर्गत जमौली गांव में बीती रात अज्ञात चोरों ने एक बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया है.चोरों ने पंचायत की वार्ड सात की सदस्य कलावती देवी के सूने घर का फायदा उठाकर 18,000 रूपये नकदी समेत हजारों रुपये के कीमती गहनों पर हाथ साफ कर दिया.इस घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है.​मिली जानकारी के अनुसार, वार्ड सदस्य कलावती देवी किसी काम के सिलसिले में बक्सर गई हुई थी. उनके पति धनु कुमार भी अपने एक रिश्तेदार के घर गए थे.

घर के अन्य सदस्य रात में छत पर गहरी नींद में सो रहे थे. इसी बीच देर रात जब नीचे का हिस्सा बिल्कुल सुनसान था, तब चोरों ने घर को निशाना बनाया.चोरों ने घर के बगल में स्थित एक टूटे हुए मिट्टी के मकान का सहारा लिया और उसके जरिए छत पर चढ़कर घर के भीतर दाखिल हो गए. घर में घुसकर चोरों ने अलमारी और बक्सों के ताले तोड़ दिए.उसमें रखे नकद और कीमती गहने समेट लिए.

एक बक्से का ताला जब चोरों से नहीं खुला, तो वे उसे उठाकर पास के ही मुस्लिम कब्रिस्तान ले गए. वहाँ ताला तोड़कर चोरों ने सामान खंगाला और उसमें रखे जरूरी कागजातों को नुकसान पहुँचाया.​शनिवार की सुबह जब परिवार के लोग नीचे आए और मुख्य दरवाजा खुला देखा तो दंग रह गए.घर के अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था. इसी बीच ग्रामीणों ने कब्रिस्तान के पास भी एक टूटा हुआ बक्सा और बिखरे हुए कागजात देखे, जिसके बाद यह बात आग की तरह पूरे गांव में फैल गई. देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई.​घटना की जानकारी मिलते ही वार्ड सदस्य के पति धनु कुमार ने राजपुर थाना पुलिस को मामले की सूचना दे दी है.ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में बहुत दिनों बाद इस तरह की दुस्साहसिक चोरी की घटना हुई है, जो बेहद निंदनीय है.ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से गश्त बढ़ाने और चोरों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button