Slide
जीवन में हजारों लड़ाइयां जीतने से अच्छा है कि तुम स्वयं पर विजय प्राप्त कर लो : गौतम बुद्ध
previous arrow
next arrow
Government

कला संस्कृति विभाग की योजनाओं से कलाकारों को मिलेगा नया मंच एवं आर्थिक संबल,4 प्रमुख योजनाओं की घोषणा

18 सितंबर 2026

नेशनल आवाज़ /बक्सर :- कला एवं संस्कृति विभाग द्वारा जारी निर्देश के बाद जिला स्तर पर कलाकारों के प्रोत्साहन, संरक्षण और कल्याण के लिए कई नई योजनाओं की शुरुआत की गई है.इन योजनाओं का मुख्य उद्देश्य राज्य की समृद्ध और लुप्तप्राय सांस्कृतिक विरासत को सहेजना तथा कलाकारों को वित्तीय सहायता प्रदान करना है.

मुख्यमंत्री कलाकार पेंशन योजना

वृद्ध और आर्थिक रूप से कमजोर कलाकारों के जीवनयापन को सुलभ बनाने के लिए इस योजना की शुरुआत की गई है. इसकी ​पात्रता में आवेदक बिहार का मूल निवासी हो, आयु 50 वर्ष या उससे अधिक हो और कला के क्षेत्र में कम से कम 10 वर्षों का कार्य अनुभव हो.वार्षिक आय ₹1,20,000 से अधिक न हो, आवेदक किसी सरकारी सेवा में न हो और विभागीय पोर्टल पर पंजीकृत हो.

गुरु शिष्य परंपरा योजना

बिहार की दुर्लभ कला शैलियों के संरक्षण के लिए यह योजना लागू की गई है.इसमें विशेषज्ञ समिति द्वारा चयनित गुरु अपने निवास या प्रशिक्षण केंद्र पर अधिकतम 8 शिष्यों को प्रशिक्षित करेंगे.इसके लिए गुरुओं को ₹15,000/माह, संगतकार को ₹7,500/माह तथा चयनित शिष्यों को ₹3,000/माह की छात्रवृत्ति दी जाएगी. गुरु की न्यूनतम आयु 50 वर्ष तथा शिष्य की आयु 16 से 35 वर्ष के बीच होना अनिवार्य है. प्रशिक्षण समाप्ति के बाद दीक्षांत समारोह का आयोजन कर प्रस्तुति दी जाएगी और सभी को सम्मानित किया जाएगा.

कलाकार कल्याण कोष

इसके तहत बीमारी, इलाज या कला सामग्री के क्रय के लिए वित्तीय सहायता दी जाती है. बीमारी या घायल होने पर अस्पताल में भर्ती रहने की स्थिति में वास्तविक व्यय या अधिकतम ₹2,00,000 तक की राशि दी जाएगी.प्रदर्शन व चाक्षुष कला के लिए अधिकतम ₹2,00,000 तथा वाद्ययंत्र व कला सामग्री खरीदने के लिए अधिकतम ₹50,000 की सहायता राशि मिलेगी.आवेदक अपना विवरण, बायोडाटा, बैंक विवरण और आवश्यक प्रमाणपत्रों के साथ डाक/कुरियर द्वारा निदेशक, सांस्कृतिक कार्य, नया सचिवालय, पटना-800015 के पते पर भेज सकते हैं.

आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र

स्थानीय युवाओं और नवोदित कलाकारों को शास्त्रीय नृत्य, संगीत और वाद्य यंत्रों का प्रशिक्षण देने के लिए बक्सर में ‘आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र’ की शुरुआत की गई है. यह केंद्र बाजार समिति रोड, कृषि भवन के सामने, प्रेम आर्केड (तेज मोटर्स बिल्डिंग), प्रथम तल पर स्थित है.इच्छुक कलाकार योजनाओं की विस्तृत जानकारी और आवेदन प्रपत्र विभागीय वेबसाइट https://state.bihar.gov.in/yac से प्राप्त कर सकते हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button