Slide
जीवन में हजारों लड़ाइयां जीतने से अच्छा है कि तुम स्वयं पर विजय प्राप्त कर लो : गौतम बुद्ध
previous arrow
next arrow
others

भलुहा बाजार में पटेल स्टील वर्क्स पर धूमधाम से मनाया गया विश्वकर्मा पूजा, मिस्त्रियों और कामगारों को अंगवस्त्र देकर किया गया सम्मानित

नेशनल आवाज़ /बक्सर :- राजपुर ​प्रखंड क्षेत्र के भलुहा बाजार स्थित प्रसिद्ध प्रतिष्ठान पटेल स्टील वर्क्स में भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना पूरे धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुई. इस अवसर पर दुकान परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था, जहां पुरोहितों के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान विश्वकर्मा की भव्य पूजा की गई.​कार्यक्रम का नेतृत्व प्रतिष्ठान के प्रोपराइटर राजेश पटेल एवं अनु पटेल ने संयुक्त रूप से किया. पूजा-अर्चना और आरती के उपरांत उपस्थित सभी श्रद्धालुओं एवं आसपास के गांवों से पहुंचे लोगों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया.

मुख्य आकर्षण कारीगरों का सम्मान समारोह रहा.प्रतिष्ठान के प्रोपराइटर राजेश पटेल और अनु पटेल ने संस्थान में काम करने वाले सभी मिस्त्रियों और कामगारों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया. राजेश पटेल ने कहा कि किसी भी निर्माण या उद्योग की वास्तविक रीढ़ वहां पसीना बहाने वाले मजदूर और कारीगर ही होते हैं, इसलिए उनका सम्मान ही भगवान विश्वकर्मा की सच्ची पूजा है. क्षेत्रवासियों के लिए एक बड़ी सुविधा की घोषणा की. उन्होंने बताया कि शादी-विवाह के सीजन को ध्यान में रखते हुए दुकान पर स्टील, लोहे और एल्यूमीनियम से जुड़े सभी आवश्यक सामान जैसे अलमारी, बेड, बक्सा, गेट-ग्रिल आदि एक ही छत के नीचे उचित मूल्य पर उपलब्ध कराए गए हैं.

अब स्थानीय लोगों को शादी-विवाह की खरीदारी के लिए दूर-दराज के शहरों में जाने की आवश्यकता नहीं होगी.कार्यक्रम के अंत में क्षेत्र के दर्जनों गांवों से आए गणमान्य लोगों, ग्राहकों और स्थानीय ग्रामीणों ने शामिल होकर पूजा का लाभ उठाया तथा एक-दूसरे को विश्वकर्मा पूजा की शुभकामनाएं दी.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button