भगत सिंह प्रतियोगिता समिति ने मैट्रिक व इंटर के सफल छात्रों को किया सम्मानित






नेशनल आवाज़/बक्सर :- बिहार बोर्ड मैट्रिक व इंटरमीडिएट में पवनी पंचायत से टॉप 10 छात्रों को भगत सिंह सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता कमेटी के द्वारा सम्मानित किया गया.कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आदर्श बालिका मध्य विद्यालय पवनी के प्रधानाध्यापक जगदेव सिंह व ज्ञान सरोवर विद्यालय के प्रधानाध्यापक दिनेश सिंह, विशिष्ट अतिथि अनिल सिंह,छठु प्रसाद, राजेश मौर्य,प्रशुराम सिंह,अमृतलाल सिंह ने बच्चों को सम्मानित किया. कार्यक्रम का संचालन संस्थापक सदस्य पंकज सिंह ने किया.इन्होंने बताया कि बिहार बोर्ड मैट्रिक व इंटरमीडिएट में पवनी पंचायत से टॉप 10 छात्र-छात्राओं को लगातार विगत चार वर्षों से सम्मान का कार्यक्रम किया जा रहा है.इस बार के सफल छात्र विश्वजीत प्रजापति 470 अंक, राज सिंह 462 अंक,अनु कुमारी 461 अंक,साक्षी कुमारी 460 अंक.
रिश्ता कुमारी 449 अंक, अभय दुबे 446 अंक,आशीष कुमार 444 अंक, अभिषेक कुमार व छाया कुमारी क्रमशः438 ,435 अंक,शिशु कुमारी 432 अंक, इंटरमीडिएट में सफलता प्राप्त छात्र अजित सिंह 456 अंक,प्रेमसागर यादव 418 अंक, सलोनी कुमारी 412 अंक,नेहा कुमारी 401 अंक, खुशबू कुमारी 401 अंक, चांदनी कुमारी 372 अंक, कृष्ण दुबे 370 अंक, रितेश कुमार 357 अंक,अनिता कुमारी 355 अंक, रानी कुमारी 355 अंक प्राप्त इन सभी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया.
अध्यक्ष रवि गुप्ता के नेतृत्व में भगत सिंह प्रतियोगिता कमेटी का विस्तार भी किया गया.जिसमें संस्थापक सदस्य रामजीत गोंड, पंकज सिंह और राजेश मौर्य ने समाजहित व छात्रहित में कार्य कुशलता को देखते हुए रवि गुप्ता को अध्यक्ष पद कि जिम्मेदारी दी. बिट्टू प्रसाद को महासचिव, निरंजन सिंह को कोषाध्यक्ष, पंकज रजक को उपाध्यक्ष, रविकांत सिंह को संगठन सचिव,निरज ठाकुर को संयुक्त सचिव पद की जिम्मेदारी दी गयी. भगत सिंह प्रतियोगिता के संयुक्त सभी पदाधिकारीयों ने आगामी गतिविधियों एवं कार्य योजनाओं पर विस्तृत विचार विमर्श किया गया. संगठन के सभी पदाधिकारी ने शिक्षा सेवा ,संस्कार ,स्वास्थ्य एवं पर्यावरण के पांच मुल्य स्तंभों के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया साथ ही उन सभी बच्चों को उज्जवल भविष्य का कामना की गयी.
मौके पर उपस्थित भगत सिंह प्रतियोगिता के सदस्य विकास प्रसाद,दिपक सिंह, अनिल गोंड, पिंटू यादव ,दिपक पासवान, सुरेंद्र प्रजापति,रमाकांत प्रजापति, अभिषेक कुमार,अक्षय कुमार, चन्द्रशेखर शर्मा के अलावा अन्य लोग मौजूद रहे.