भाजपा प्रदेश पदाधिकारी ने चलाया सदस्यता अभियान






नेशनल आवाज़/बक्सर :- जिले के कोइरपुरवा शहरी क्षेत्र में भाजपा के प्रदेश पदाधिकारी ज्ञान प्रकाश ओझा ने भाजपा सदस्यता अभियान चलाया.अभी पूरे बिहार में भाजपा का सदस्यता अभियान चल रहा है. जिसमें भाजपा के सांसद, विधायक सहित प्रदेश, ज़िला, मण्डल व बूथ स्तर के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता घर-घर संपर्क कर सभी लोगों को नमों ऐप के माध्यम से भाजपा की सदस्यता ग्रहण करवा रहे हैं. ज़िले में भी सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है. बक्सर विधानसभा के कोइरपुरवा क्षेत्र में भाजपा प्रदेश पदाधिकारी ज्ञान प्रकाश ओझा ने घर-घर जाकर नमो ऐप के माध्यम से लोगों को भाजपा की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण कराई.उन्होंने बसांव मठ के महन्त अच्युत प्रपन्नाचार्य जी महाराज को भी भाजपा का सदस्य बनाया.
ज्ञान प्रकाश ओझा ने कहा की भाजपा सिर्फ़ पार्टी नहीं परिवार है और इसका मूल उद्देश्य भाजपा की राष्ट्र प्रथम की विचारधारा का जनता के बीच विस्तार करना है. भाजपा के कार्यकर्ता सिर्फ़ चुनाव में काम नहीं करते हैं, भाजपा की स्थापना काल के समय से ही भाजपा का उद्देश्य कभी राजनैतिक सुख हासिल करना नहीं रहा है बल्कि माँ भारती को परम् वैभव तक पहुँचाने के लिये संघर्ष करना रहा है.उन्होंने बताया कि भाजपा की प्राथमिक सदस्यता के लिए टोल फ्री नंबर 8800002024 जारी किया गया है. अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक संख्या में आप इस नंबर पर मिस्ड कॉल कर भाजपा परिवार से जुड़ सकते हैं.

