





नेशनल आवाज़
चौसा :- 26जून 1539 को चौसा में मुगल बादशाह हुमायूं और अफगानी शासक शेरशाह के मध्य हुए ऐतिहासिक व निर्णायक युद्ध का 484 वां साल है. जिसे नगर पंचायत चौसा में शेरशाह सूरी के विजय दिवस के रूप में मनाया गया.
शेरशाह सूरी जनकल्याण संस्थान द्वारा चौसा के ऐतिहासिक युद्ध स्थली और महर्षि च्यवनाश्रम पर 484 पौधे लगाए गए. जल, जीवन हरियाली के प्रति नगरवासियों को जागरूक किया गया. संस्थान के अध्यक्ष डॉ मनोज यादव के नेतृत्व में चौसा गढ़ और च्यवनाश्रम पर कराऐ गए पौधारोपण के दौरान आम नागरिकों को कम से कम एक पौधा अवश्य लगाने के लिए जागरूक किया गया. इस दौरान मुफस्सिल थाना प्रभारी सुनील कुमार निर्झर, उपचेयरमैन प्रतिनिधि विकास राज , वार्ड पार्षद हृदयनरायण यादव, चन्दन कुमार, अशोक सिंह, आंनद रावत, अमर गोंड़, भरत पाण्डेय आदि मौजूद रहे.