Slide
जीवन में हजारों लड़ाइयां जीतने से अच्छा है कि तुम स्वयं पर विजय प्राप्त कर लो : गौतम बुद्ध
previous arrow
next arrow
politics

दीक्षा को न्याय दिलाने सड़क पर उतरेगी कांग्रेस, प्रदेश स्तरीय आंदोलन की दी चेतावनी

नेशनल आवाज़ /बक्सर :- जिले की बेटी दीक्षा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है. इस घटना की गंभीरता को देखते हुए बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा गठित एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल सोमवार को बक्सर पहुँचा. प्रतिनिधिमंडल ने शहर के विभिन्न वर्गों से मुलाकात कर घटना की विस्तृत जानकारी ली और स्पष्ट किया कि यदि जल्द ही इस मामले में उच्च स्तरीय जांच कर न्याय सुनिश्चित नहीं किया गया, तो कांग्रेस बड़े पैमाने पर आंदोलन शुरू करेगी.​

प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों में मृणाल अनामय, शशि भूषण पंडित, नीलम प्रवीण एवं रंजीत वाल्मीकि ने शहर में प्रवेश करते ही स्थानीय व्यवसायियों, शिक्षाविदों और समाजसेवियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की. इस दौरान दीक्षा की मौत के संभावित कारणों और घटना के विभिन्न पहलुओं पर गहन विचार-विमर्श किया गया.

​राहुल गांधी और खड़गे की है सीधी नजर

​प्रतिनिधिमंडल ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम के निर्देश पर इस टीम का गठन किया गया है.नेताओं ने बताया कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी स्वयं इस संवेदनशील मामले पर नजर बनाए हुए हैं. पार्टी का शीर्ष नेतृत्व इस घटना की पल-पल की जानकारी ले रहा है और दीक्षा को न्याय दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है.

​कांग्रेस नेताओं ने दो टूक शब्दों में कहा कि बक्सर से एकत्रित की गई जानकारी के आधार पर एक विस्तृत रिपोर्ट पटना में प्रदेश नेतृत्व को सौंपी जाएगी. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा, “यदि निष्पक्ष जांच में देरी हुई, तो बक्सर से शुरू होने वाला यह आंदोलन पूरे बिहार और देश स्तर तक फैलेगा.

दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा: डॉ. मनोज पांडेय

इस मौके पर बक्सर जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष डॉ. मनोज पांडेय ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि दीक्षा का बलिदान व्यर्थ नहीं जाने दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि चाहे कोई भी रसूखदार व्यक्ति इस घटना में शामिल हो या जिसने दीक्षा पर मानसिक दबाव बनाया हो, उसे किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा.जब तक परिवार को न्याय नहीं मिलता, कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button