Slide
जीवन में हजारों लड़ाइयां जीतने से अच्छा है कि तुम स्वयं पर विजय प्राप्त कर लो : गौतम बुद्ध
previous arrow
next arrow
Accident

राजपुर में नवविवाहित जोड़े के साथ दर्दनाक हादसा, एक वृद्ध की मौत तीन घायल

नेशनल आवाज़ /बक्सर :-  नियति का क्रूर मजाक कहें या महज एक हादसा,  राजपुर थाना क्षेत्र में खुशियों की शहनाई की गूंज अभी थमी भी नहीं थी कि चीख-पुकार मच गई. चौसा-मोहनिया मुख्य पथ पर रामपुर गांव के समीप स्थित ‘हदहदवा पुल’ के पास एक अनियंत्रित बाइक और साइकिल के बीच हुई भीषण टक्कर ने एक ओर जहाँ 75 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गयी.वहीं एक नवविवाहित जोड़े के जीवन में गहरा जखम दे दिया.इस हादसे में विक्की, उसकी पत्नी खुशी और साला अभिषेक गंभीर रूप से घायल हो गए.

​प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रामपुर के पास एक तीखे मोड़ पर अचानक एक साइकिल सवार वृद्ध सामने आ गए. तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर साइकिल से जा टकराई  फिर पास के एक पेड़ से जा भिड़ी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि 75 वर्षीय वृद्ध की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई. फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है.हादसे में मंगराव गांव निवासी विक्की कुमार , उसकी पत्नी खुशी और साला रामगढ़ थाना क्षेत्र के नोनार गांव निवासी अभिषेक गंभीर रूप से घायल हो गए. प्राथमिक उपचार के बाद उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया गया है.

घर में नई बहू के आगमन का जश्न था, लेकिन अब वहां सिर्फ आंसू और सन्नाटा है. जिस जोड़े को आशीर्वाद देने के लिए लोग आ रहे थे, अब उनके सलामती की दुआएं मांग रहे हैं.​घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की.राजपुर थानाध्यक्ष निवास कुमार ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और सभी बिंदुओं पर बारीकी से जांच की जा रही है. पुलिस फिलहाल मृतक वृद्ध की शिनाख्त करने के प्रयास में जुटी है.इस हादसे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और मोड़ों पर सावधानी बरतने की ओर इशारा किया है, लेकिन इस परिवार के लिए यह घाव शायद ही कभी भर पाए.

महज चार दिन पहले बंधा था सात जन्मों का बंधन

​इस हादसे की सबसे हृदयविदारक बात यह है कि घायल युवक विक्की कुमार की शादी महज चार दिन पूर्व खुशी कुमारी उर्फ काजल के साथ हुई थी. घर में अभी शादी की मिठाइयां खत्म भी नहीं हुई थीं और विक्की अपनी नई नवेली दुल्हन खुशी को बीए की परीक्षा दिलाने रामगढ़ जा रहा था.साथ में खुशी का भाई अभिषेक भी सवार था.किसे पता था कि यह सफर अस्पताल की दहलीज तक ले जाएगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button