Slide
जीवन में हजारों लड़ाइयां जीतने से अच्छा है कि तुम स्वयं पर विजय प्राप्त कर लो : गौतम बुद्ध
previous arrow
next arrow
crime

बक्सर के वीर कुंवर सिंह सेतु से गंगा में कूदी युवती, फरिश्ता बनकर आए मल्लाहों ने बचाई जान

नेशनल आवाज़ /बक्सर :- उत्तर प्रदेश और बिहार को जोड़ने वाले पुराने वीर कुंवर सिंह सेतु पर शुक्रवार की दोपहर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया.करीब तीन बजे एक युवती ने गंगा नदी में छलांग लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया.लेकिन नदी में मछली पकड़ रहे मछुआरों की सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई के कारण उसकी जान बाल-बाल बच गई. इस घटना के बाद पुल पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

पाया संख्या-2 से लगाई छलांग

​प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवती उत्तर प्रदेश के भरौली की ओर से पैदल चलकर पुल पर आई थी. वह भरौली की तरफ से पाया संख्या-2 के पास पहुंची और अचानक रेलिंग फांदकर गंगा नदी में छलांग लगा दी.युवती को नदी में कूदते देख पुल से गुजर रहे राहगीरों ने शोर मचाना शुरू कर दिया और तत्काल मदद के लिए चिल्लाने लगे.

देवदूत बनकर आए मछुआरे

​जिस समय युवती नदी में कूदी, उस वक्त गंगा में कुछ मछुआरे नाव लेकर मछली पकड़ रहे थे. शोर सुनकर उन्होंने बिना एक पल गंवाए अपनी नाव युवती की तरफ मोड़ दी. तब तक युवती पानी के तेज बहाव में डूबने लगी थी और जिंदगी की जंग हार रही थी.लेकिन मछुआरों ने अदम्य साहस और तत्परता का परिचय देते हुए डूबती हुई युवती को पानी से सुरक्षित बाहर निकाल लिया. स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि कुछ मिनट की भी देरी होती तो एक बड़ा हादसा हो सकता था.

​नवानगर की रहने वाली है युवती

​घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 की पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची.पुलिस ने युवती को अपने संरक्षण में लेकर प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया. डॉक्टरों की देखरेख में उसकी हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है.पुलिस की प्रारंभिक जांच और पूछताछ में युवती की पहचान बक्सर जिले के नवानगर थाना क्षेत्र के आथर गांव निवासी गणेश केशरी की पुत्री पूजा कुमारी के रूप में हुई है.

जांच में जुटी पुलिस

​फिलहाल बक्सर पुलिस इस बात का पता लगाने में जुटी है कि आखिर किन परिस्थितियों और मानसिक तनाव के कारण युवती ने इतना आत्मघाती कदम उठाया.मामले की हर पहलू से बारीकी से जांच की जा रही है और पुलिस ने युवती के परिजनों से भी संपर्क कर उन्हें घटना की जानकारी दे दी है.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button