Slide
जीवन में हजारों लड़ाइयां जीतने से अच्छा है कि तुम स्वयं पर विजय प्राप्त कर लो : गौतम बुद्ध
previous arrow
next arrow
Sports

बिझौरा में उमड़ा युवाओं का उत्साह, कैरम बोर्ड व शतरंज प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

नेशनल आवाज़ /बक्सर :- ​हॉकी के महान जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर इटाढ़ी प्रखंड के ग्राम बिझौरा स्थिति मेजर ध्यानचंद खेल क्लब में खेल दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया. इस मौके पर युवाओं और बच्चों की खेल प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से शतरंज और कैरम बोर्ड प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया.

जिसमें स्थानीय खिलाड़ियों ने पूरे जोशो-खरोश के साथ भाग लिया.​प्रतियोगिता को सफल और अनुशासित ढंग से संपन्न कराने में शिक्षक संजय कुमार सिंह जी की भूमिका अत्यंत सराहनीय रही.उनके मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने अपने-अपने खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए दिमागी रणनीति और कौशल का परिचय दिया.​कार्यक्रम के दौरान खेल के प्रति युवाओं का आकर्षण देखते ही बन रहा था.

इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित अश्वनी कुशवाहा ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल न केवल शारीरिक व मानसिक विकास के लिए आवश्यक हैं, बल्कि गांव-देहात के युवाओं को सही दिशा देने का भी सशक्त माध्यम हैं. अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सराहा गया.इस दौरान गांव के अन्य गणमान्य लोग एवं बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button