Slide
जीवन में हजारों लड़ाइयां जीतने से अच्छा है कि तुम स्वयं पर विजय प्राप्त कर लो : गौतम बुद्ध
previous arrow
next arrow
Government

मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए विशेष अभियान शुरू, BLO करेंगे डोर-टू-डोर सत्यापन

नेशनल आवाज़ /बक्सर :- भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, बिहार के निर्देशानुसार जिले में निर्वाचक सूची में छूटे हुए पात्र नागरिकों तथा पहली बार मतदाता बनने योग्य युवाओं के पंजीकरण के लिए एक महीने का विशेष अभियान चलाया जा रहा है.​जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी साहिला के मार्गदर्शन में जिले के सभी निर्वाचक निबंधन अधिकारियों, सहायक निबंधन अधिकारियों और बूथ लेवल अधिकारियों को इस संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं.

अभियान के दौरान BLO घर-घर जाकर गृह सत्यापन करेंगे और नए या छूटे हुए पात्र मतदाताओं की पहचान करेंगे. मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए BLO द्वारा पात्र व्यक्तियों से प्रपत्र-6 भरवाया जाएगा.यह पूरा अभियान एक माह के भीतर संपन्न किया जाएगा.आवश्यकता अनुसार विभिन्न मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर भी लगाए जाएंगे. पारदर्शिता बनाए रखने के लिए BLO द्वारा तैयार की गई सूची को मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट (BLA) के साथ साझा किया जाएगा.

अभियान समाप्त होने के बाद मतदान केंद्रवार अंतिम सूची भी दलों को सौंपी जाएगी.​जिलाधिकारी ने जिले के सभी नागरिकों एवं युवा वर्ग से अपील की है कि वे लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अपनी हिस्सेदारी सुनिश्चित करने के लिए इस अभियान में सहयोग करें. यदि आपका नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं है, तो तुरंत अपने बीएलओ से संपर्क कर प्रपत्र-6 के माध्यम से अपना पंजीकरण कराएं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button