Slide
जीवन में हजारों लड़ाइयां जीतने से अच्छा है कि तुम स्वयं पर विजय प्राप्त कर लो : गौतम बुद्ध
previous arrow
next arrow
crime

राजपुर में बंद गुमटी से देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद, पुलिस जांच में जुटी

​नेशनल आवाज़ /बक्सर :- राजपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए तियरा मनोहरपुर मोड़ के पास स्थित एक बंद गुमटी से एक अवैध देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं. घटना रविवार रात्रि करीब 10:28 बजे की बताई जा रही है.राजपुर थानाध्यक्ष निवास कुमार ने बताया कि पुलिस को देर रात गुप्त सूचना मिली थी कि मनोहरपुर जाने वाली मोड़ के पास एक संदिग्ध जगह पर हथियार छिपाकर रखा गया है.

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए तत्काल उक्त स्थल की घेराबंदी कर सघन तलाशी अभियान चलाया. इस दौरान वहां स्थित एक पुरानी गुमटी से एक कट्टा और दो कारतूस बरामद हुए.

जांच में सामने आया है कि जिस गुमटी से हथियार बरामद हुआ है, वह बहुआरा गांव के किसी व्यक्ति की है.यह गुमटी काफी समय से बंद पड़ी थी और इसका कोई उपयोग नहीं हो रहा था. अपराधी इसका फायदा उठाकर इसे छुपाने की जगह के रूप में इस्तेमाल कर रहे थे.इस सफल छापेमारी अभियान का नेतृत्व थानाध्यक्ष निवास कुमार कर रहे थे. टीम में एसआई मो. वकार अहमद गौसी, एसआई सुभाष कुमार, अजीत कुमार चौधरी सहित भारी संख्या में पुलिस बल के जवान शामिल थे. पुलिस अब इस बात की गहन जांच कर रही है कि यह हथियार किस वारदात को अंजाम देने के लिए यहाँ छुपाया गया था और इसके पीछे किस गिरोह का हाथ है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button