Slide
जीवन में हजारों लड़ाइयां जीतने से अच्छा है कि तुम स्वयं पर विजय प्राप्त कर लो : गौतम बुद्ध
previous arrow
next arrow
crime

सरकारी जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प, चाकूबाजी में महिला समेत 5 गंभीर रूप से घायल

नेशनल आवाज़ /बक्सर :- राजपुर थाना क्षेत्र के तिवाय गांव में सरकारी जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्षों के बीच भीषण मारपीट और चाकूबाजी की घटना सामने आई है. इस हिंसक झड़प में दोनों पक्षों के एक महिला सहित कुल पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.जिसमें पहले पक्ष से भीम गोंड, तेतरी देवी एवं दूसरे पक्ष के धरिक्षण राजभर, विजय कुशवाहा एवं इनकी पत्नी बिन्दा देवी घायल है.इन सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है.

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार इसमें से एक पक्ष बिहार सरकार की जमीन पर कब्जा कर रखा था.इस जमीन पर दूसरा पक्ष भी कब्जा करना चाह रहा था. इसी बात को लेकर दोनों पक्ष के बीच पहले कहा सुनी हुई. इसके बाद देखते ही देखते जमकर लाठी डंडे एवं चाकू चलने लगा. जिसमें से धारदार चाकू से किसी के जाँघ,पेट एवं कई अन्य जगहों पर गंभीर चोटे आ गई.

घटनास्थल पर अफरा -तफरी मच गयी. चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोगों ने पहुंचकर घटनास्थल पर मामले को शांति करने का प्रयास किया. जिसकी सूचना पुलिस को दी गई.सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा. जिस घटना को लेकर लोगों में काफी चर्चा का विषय बना हुआ है.ग्रामीणों ने बताया कि इस विवादित जमीन को लेकर चौसा अंचल कार्यालय में कई बार आवेदन दिया गया था. फिर भी मामला नहीं सुलझा.जिससे इतनी बड़ी घटना हो गई.थाना अध्यक्ष निवास कुमार ने बताया कि पीड़ित पक्ष के तरफ से लिखित आवेदन प्राप्त हुआ है. जिस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है. दोषियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button