Slide
जीवन में हजारों लड़ाइयां जीतने से अच्छा है कि तुम स्वयं पर विजय प्राप्त कर लो : गौतम बुद्ध
previous arrow
next arrow
crime

राजपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई ब्राउन शुगर के साथ बाइक सवार तस्कर गिरफ्तार

नेशनल आवाज़ /बक्सर :- राजपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए सरेंजा-कोचस मार्ग से एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उसके पास से 25.36 ग्राम ब्राउन शुगर और एक बाइक जब्त की है. जिसकी क़ीमत लाखों में बतायी जा रही है.गिरफ्तार तस्कर की पहचान इटाढ़ी थाना क्षेत्र के भेलुपुर गांव निवासी ब्रजेश चौधरी  ​पिता कामेश्वर चौधरी के रूप में हुई है.पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह करीब 07:20 बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति मोटरसाइकिल से सरेंजा से कोचस की तरफ मादक पदार्थ लेकर जा रहा है.

सूचना के बाद पुलिस अधीक्षक बक्सर के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बक्सर के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया. सरेंजा-कोचस मार्ग पर सघन वाहन जांच के दौरान जब बाइक सवार को रुकने का इशारा किया गया, तो वह तेजी से भागने लगा. पुलिस टीम ने बल प्रयोग कर उसे मौके पर ही रोक लिया और तलाशी ली, जिसमें उसके पास से ब्राउन शुगर बरामद हुआ.

जिन्हें जप्त कर थाना लाया गया. साथ ही इस धंधे के उपयोग में लायी गयी एसपी होंडा मोटरसाइकिल भी जप्त की गयी.इस कार्रवाई में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गौरव पाण्डेय , राजपुर थानाध्यक्ष निवास कुमार,पु०अ०नि० उमेश यादव एवं राजपुर थाना के सशस्त्र बल शामिल रहे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button