तेज रफ़्तार पिकअप के धक्के से ऑटो पलटा,एक युवती की हुई मौत, पांच घायल


नेशनल आवाज़ /बक्सर :- जिले के बक्सर-इटाढ़ी मुख्य पथ पर हुकहां गांव के समीप एक तेज रफ्तार पिकअप ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दिया. जिस पर सवार एक 21 वर्षीय युवती अंतिमा कुमारी की दर्दनाक मौत हो गई.घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, एक ऑटो जिला मुख्यालय से सईसड़ गांव की ओर जा रहा था.ऑटो में सवार अधिकांश यात्री अपने घर लौट रहे थे. हुकहां गांव के पास ऑटो के पहुंचते ही पीछे से जा रही एक तेज रफ्तार अनियंत्रित पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दी.
टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो सड़क किनारे गहरे गड्ढे में जा पलटा. रोड पर अफरा – तफरी मच गया. पिकअप चालक अपनी गाड़ी छोड़ वही भाग निकला. जिस पर सवार सईसड़ गांव निवासी बजरंगी पाठक की 21 वर्षीया पुत्री अंतिमा कुमारी की मौत हो गई.जबकि इस घटना में मीना देवी (55 वर्ष), कन्हैया पाठक (60 वर्ष), गुड्डू राम (36 वर्ष), सोनम कुमारी (14 वर्ष), शिवानी कुमारी (10 वर्ष) घायल है.इन सभी का ईलाज चल रहा है.इस घटना की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया.जिस उम्र में भविष्य के सपने बुने जाते हैं, उस उम्र में अंतिमा का यूं चले जाना पूरे गांव को गमगीन कर गया.
रोटी बैंक ने पेश की इंसानियत की मिसाल
हादसे के तुरंत बाद जहां अफरा-तफरी मची थी, वहीं ‘रोटी बैंक’ के अध्यक्ष रासबिहारी ओझा अपनी पत्नी के साथ वहां से गुजर रहे थे.जमीन पर लहूलुहान और अचेत पड़ी दो युवतियों को देख उन्होंने बिना समय गंवाए इंसानियत का परिचय दिया.उन्होंने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया.
उनकी इस तत्परता ने जया कुमारी पिता प्रमोद साह की जान बचाने में मदद की. जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है.घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना की पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.






