Slide
जीवन में हजारों लड़ाइयां जीतने से अच्छा है कि तुम स्वयं पर विजय प्राप्त कर लो : गौतम बुद्ध
previous arrow
next arrow
Government

बक्सर-भोजपुर MLC उप-चुनाव के लिए प्रेक्षक ने की बैठक, शांतिपूर्ण मतदान के लिए दिए कड़े निर्देश

नेशनल आवाज़ /बक्सर :- बिहार विधान परिषद के भोजपुर-सह-बक्सर स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र के उप-चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं. बुधवार को समाहरणालय सभागार, आरा में माननीय प्रेक्षक राजीव रौशन (IAS) की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में स्पष्ट किया गया कि चुनाव के दौरान किसी भी स्तर पर कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.​बैठक की शुरुआत में भोजपुर डीएम तनय सुल्तानिया और बक्सर डीएम साहिला ने प्रेक्षक महोदय का स्वागत किया.

इसके बाद भोजपुर डीएम ने पीपीटी (PPT) के जरिए चुनाव की पूरी रूपरेखा पेश की. इसमें मतदाताओं की संख्या, मतदान केंद्रों की स्थिति, एआरओ (ARO) की तैनाती और मतदान कर्मियों के प्रशिक्षण से जुड़ी विस्तृत जानकारी दी गई.​समीक्षा के दौरान प्रेक्षक राजीव रौशन ने अधिकारियों को निम्नलिखित बिंदुओं पर कड़ाई बरतने के निर्देश दिए.पूरी निर्वाचन प्रक्रिया को पारदर्शी, शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराना प्राथमिकता होगी.

सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों की दिशा और उनकी वर्किंग कंडीशन की सघन जांच की जाए. मतदाताओं के लिए केंद्रों पर मूलभूत सुविधाओं (AMF) के साथ-साथ बेहतर कतार प्रबंधन सुनिश्चित करने को कहा गया.मतदान खत्म होते ही मतपेटियों को सीधे और सुरक्षित तरीके से वज्रगृह (Strong Room) में जमा करने का आदेश दिया गया.

इन्होंने कहा की किसी भी प्रकार की अफवाह फैलने की स्थिति में संबंधित पदाधिकारी तत्काल उसका खंडन करें और स्थिति स्पष्ट करें.​इस महत्वपूर्ण बैठक में दोनों जिलों के पुलिस अधीक्षक (SP) सहित निर्वाचन कार्य से जुड़े तमाम वरीय अधिकारी उपस्थित रहे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button