Slide
जीवन में हजारों लड़ाइयां जीतने से अच्छा है कि तुम स्वयं पर विजय प्राप्त कर लो : गौतम बुद्ध
previous arrow
next arrow
crime

धनसोई में 60 वर्षीय बुजुर्ग का शव बरामद, पुलिस कई बिंदुओं पर कर रही जाँच

नेशनल आवाज़ /बक्सर :- धनसोई थाना क्षेत्र अंतर्गत छतुपुर गांव निवासी 60 वर्षीय सीताराम ठाकुर का शव गुरुवार को मनिया गांव के खेत से रहस्यमयी परिस्थितियों में बरामद किया गया.घटना की खबर फैलते ही पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गया.स्थानीय लोगों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई.घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार वह मंगलवार 11 अगस्त को सुबह दस बजे घर से निकले लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटे. जिसकी खोजबीन शुरू की गयी. आस -पास गांव एवं रिस्तेदारों के यहां भी पता किया गया.कहीं इनका पता नहीं चला. तभी गुरुवार की सुबह खेत घूमने गए किसानों ने इनका शव एक खेत में पड़ा देखा. जिसकी सूचना परिजनों को दी गयी.​

घटना की सूचना मिलते ही धनसोई थाना पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर कागजी कार्रवाई पूरी कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.ग्रामीणों ने बताया की यह मानसिक रूप से विक्षिप्त थे.इनका शव मिलना हत्या की ओर इशारा कर रहा है. इनका किसी भी व्यक्ति के साथ कोई विवाद नहीं था.धनसोई थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि पुलिस हर संभावित पहलू को ध्यान में रखकर मामले की तफ्तीश कर रही है. आसपास के लोगों से पूछताछ भी शुरू कर दी गई है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले का खुलासा होगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button