Slide
जीवन में हजारों लड़ाइयां जीतने से अच्छा है कि तुम स्वयं पर विजय प्राप्त कर लो : गौतम बुद्ध
previous arrow
next arrow
others

शहीदों के सम्मान में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, बीडीओ ने दिया देशभक्ति और शिक्षा का संदेश

नेशनल आवाज़ /बक्सर : स्वतंत्रता दिवस के पूर्व राजपुर प्रखंड कार्यालय से बाजार तक एक तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया. इस देशभक्ति यात्रा की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार ने की.​कार्यक्रम की शुरुआत में प्रखंड कार्यालय परिसर में स्कूली छात्र-छात्राओं, अधिकारियों और कर्मचारियों ने एक साथ खड़े होकर सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाया और देश के वीर शहीदों को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की.इसके बाद वन्दे मातरम और देशभक्ति के गगनभेदी नारों के साथ तिरंगा यात्रा मुख्य परिसर से रवाना हुई.यह यात्रा थाना मोड़ होते हुए स्थानीय विद्यालय तक पहुँची, जहाँ पूरा इलाका देशभक्ति के तरानों और नारों से गुंजायमान रहा.

बीडीओ मनोज कुमार ने कहा, यह तिरंगा हमारे वीर शहीदों के बलिदान और सर्वस्व समर्पण का प्रतीक है. आज हमें उनके दिखाए रास्ते पर चलने और उनके आदर्शों को अपने जीवन में उतारने की जरूरत है.उन्होंने बच्चों को शिक्षा का महत्व समझाते हुए प्रेरित किया कि वे लगन से पढ़ाई करें और एक जिम्मेदार नागरिक बनकर देश की सेवा में अपना योगदान दें.​

वहीं बीपीआरओ अभिषेक पाठक ने कहा शिक्षा वह अनमोल पूंजी है, जिसे हासिल कर हर व्यक्ति अपनी मंजिल पा सकता है. उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों से अपील किया कि आगामी 15 अगस्त तक ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराएं और आजादी के नायकों को याद करें.​इस अवसर पर राजस्व अधिकारी रूपा कुमारी, सीडीपीओ अनिता कुमारी, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी सुधांशु सौरभ, स्वच्छ्ता समन्वयक रुपेश सिंह,स्वास्थ्य प्रबंधक गोरखनाथ सिंह, शिक्षक अखिलेश राय, ओम प्रकाश सिंह, मनोज कुमार, विद्यासागर सिंह सहित प्रखंड कार्यालय के कई अन्य कर्मी, शिक्षक और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button