Slide
जीवन में हजारों लड़ाइयां जीतने से अच्छा है कि तुम स्वयं पर विजय प्राप्त कर लो : गौतम बुद्ध
previous arrow
next arrow
crime

ददुरा गाँव से अवैध कट्टे के साथ शातिर गिरफ्तार, ग्रामीणों की शिकायत पर पुलिस का बड़ा एक्शन

नेशनल आवाज़ /बक्सर :- राजपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत हरपुर पंचायत के ददुरा गाँव से पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर एक युवक को अवैध देशी कट्टे के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान ददुरा गाँव निवासी पप्पू चौधरी पिता शुभ नारायण चौधरी के रूप में हुई है.​थानाध्यक्ष निवास कुमार ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि गाँव के स्थानीय ग्रामीणों द्वारा लगातार यह शिकायत मिल रही थी कि उक्त युवक अक्सर शाम ढलते ही गाँव में अवैध कट्टा लहराकर लोगों को डराता-धमकाता था.

उसकी इस हरकत से ग्रामीणों के बीच भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ था.​शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई की. पुलिस बल को देखते ही आरोपी युवक ने मौके से भागने का प्रयास किया, लेकिन मुस्तैद पुलिस जवानों ने उसे चारों तरफ से घेरकर और खदेड़कर दबोच लिया. जब उसकी तलाशी ली गई, तो उसकी कमर से एक अवैध देशी कट्टा बरामद हुआ.थानाध्यक्ष ने बताया की 

आरोपी का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है.वह पहले भी कई संदिग्ध मामलों में जेल जा चुका है.कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.​अपराधियों के खिलाफ चलाए गए इस त्वरित अभियान में  एसआई सुभाष कुमार, सअनि प्रवीण कुमार और बिहार पुलिस के जवान मुख्य रूप से शामिल रहे.पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button