Slide
जीवन में हजारों लड़ाइयां जीतने से अच्छा है कि तुम स्वयं पर विजय प्राप्त कर लो : गौतम बुद्ध
previous arrow
next arrow
crime

धनसोई में 14 वर्षीय किशोर 3 दिनों से लापता, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल,तलाश में जुटी पुलिस

नेशनल आवाज़ /बक्सर :- राजपुर प्रखंड के धनसोई थाना क्षेत्र के दुल्फा गांव से एक 14 वर्षीय किशोर के रहस्यमय ढंग से गायब होने का मामला सामने आया है.लापता किशोर की पहचान पियूष कुमार के रूप में हुई है, जो पिछले तीन दिनों से लापता है. काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका कोई सुराग नहीं मिला, तो परिजनों ने स्थानीय धनसोई थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है.

​खेल-खेल में अचानक हुआ गायब

​प्राप्त जानकारी के अनुसार, दुल्फा गांव निवासी सिकंदर साह का 14 वर्षीय पुत्र पियूष कुमार गत 27 जून 2026 की सुबह करीब 9:30 बजे गांव के ही काली मंदिर के पास खेल रहा था. इसी दौरान वह अचानक कहीं लापता हो गया. जब वह काफी देर तक घर नहीं लौटा, तो परिजनों को चिंता हुई.

​परिजनों ने अपने स्तर से गांव, आसपास के इलाकों और अपने सभी रिश्तेदारों में काफी खोजबीन की, लेकिन कहीं कोई अता-पता नहीं चल सका. आज तीन दिन बीत जाने के बाद भी किशोर का कोई सुराग नहीं मिलने से माता गीता देवी और पिता सिकंदर साह सहित पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है.परिजनों ने अपील किया की ​यदि किसी भी व्यक्ति को इस किशोर के संबंध में कोई भी जानकारी मिले, तो वे तुरंत मोबाईल नंबर 9801583903 पर या स्थानीय धनसोई थाना पुलिस को सूचित कर परिवार की मदद कर सकते हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button