Slide
जीवन में हजारों लड़ाइयां जीतने से अच्छा है कि तुम स्वयं पर विजय प्राप्त कर लो : गौतम बुद्ध
previous arrow
next arrow
Government

पंचायत चुनाव के लिए प्रपत्र-1 जारी, अब आरक्षण सूची का इंतजार

नेशनल आवाज़ /बक्सर :- राजपुर प्रखंड के सभी 19 पंचायत के लिए आगामी पंचायत चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर बीडीओ सिद्धार्थ कुमार के तरफ से प्रपत्र एक का प्रकाशन कर दिया गया है.इसके साथ ही प्रशासनिक तैयारियां भी अब धरातल पर दिखने लगी हैं. इस प्रकाशन के साथ ही क्षेत्र में संभावित प्रत्याशियों और वर्तमान पंचायत प्रतिनिधियों के बीच हलचल बढ़ गई है.बीडीओ ने बताया की प्रपत्र- एक की प्रविष्टियां 2011 की जनगणना और वर्ष 2015 के गजट को आधार मानकर तैयार की गई हैं.

प्रपत्र एक देखते संभावित जनप्रतिनिधि 

इस प्रक्रिया में ​गांवों के नामों का मिलान किया गया है.​पूर्व की त्रुटियों में भी आवश्यक सुधार किए गए हैं.​2011 की जनसंख्या और 2015 के गजट प्रकाशन के मानकों को ध्यान में रखते हुए ही 2026 के लिए यह सूची जारी की गई है.इन्होंने बताया कि वर्तमान में केवल प्रपत्र-एक प्रकाशित किया गया है, जो कि निर्वाचन प्रक्रिया का शुरुआती चरण है. आरक्षण संबंधी अंतिम प्रपत्र अभी जारी नहीं किया गया है.

बदल सकते हैं चुनावी समीकरण

​प्रपत्र-एक के प्रकाशन के बाद अब आम जनता और संभावित उम्मीदवारों की नजरें आगामी आरक्षण सूची पर टिकी हैं. पंचायत चुनाव में आरक्षण की स्थिति ही यह तय करेगी कि कौन चुनाव लड़ पाएगा और कौन रेस से बाहर होगा. आरक्षण सूची स्पष्ट होने के बाद ही पंचायतों के चुनावी समीकरण पूरी तरह साफ हो पाएंगे.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button