शिक्षा और समरसता से ही बदलेगा समाज, मंगरॉव में जुटे दिग्गजों ने दिया संदेश

नेशनल आवाज़ /बक्सर :- राजपुर प्रखंड के मंगरॉव स्थित सम्राट अशोक बुद्ध विहार सह शोध संस्थान परिसर में भगवान बुद्ध की जयंती मनाई गई.जिसकी अध्यक्षता संस्थापक मकरध्वज सिंह विद्रोही ने किया. कार्यक्रम के आरंभ में पंचशील त्रिशरण पाठ कर भगवान बुद्ध को नमन किया गया. मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री सह विधायक संतोष कुमार निराला ने पूजा अर्चना कर संबोधित करते हुए कहा कि महात्मा बुद्ध के उपदेश को पूरी दुनिया मानती है. आज भी इनके विचार हमारे बीच प्रासंगिक है.
आज जरूरत है आज देश के लोगों को उनके विचारों को लेकर चलने का तभी समरस समाज का निर्माण होगा. ज़ब तक इनके विचारों को ग्रहण नहीं करेंगे तब तक समतामूलक समाज का निर्माण नहीं होगा.सदियों से लाचार लोगों को समाज के मुख्य धारा में लाने के लिए प्रयास करना होगा.बाबा साहब अम्बेडकर भी अंतिम समय में बुद्ध के विचारों का आत्मसात करते हुए समाज को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की.सरकार के कार्य पर कहा की सरकार शिक्षा के क्षेत्र में भी काम कर रही है.
माननीय मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा की अब सभी के बच्चे सरकारी स्कूल में पढ़कर सामान्य शिक्षा हासिल करेंगे.यह एक अच्छी पहल है.विशिष्ट अतिथि पूर्व जदयू जिलाध्यक्ष अशोक सिंह ने कहा कि जिस तरह से भगवान बुद्ध ने दुनिया में शांति का संदेश देकर लोगों को शांति का मार्ग दिखाया. उसी प्रकार बदलते समय में आज बुद्ध के विचारों को अपनाने की जरूरत है. दुनिया के अन्य देशों में जो युद्ध हो रही है. इसको देखते हुए दुनिया के तमाम देश के लोग महसूस कर रहे हैं कि अब बुद्ध के विचारों को अपनाने की जरूरत है.
कार्यक्रम के अंत में खीर दान कर बुद्ध को नमन किया.बुद्ध विहार परिसर में क्षेत्रीय लोकगीत कलाकार एवं गांव की जुटी महिलाओं ने भगवान बुद्ध के जीवन से संबंधित भजन कीर्तन की प्रस्तुति कर पूरे माहौल को बुद्धमय बना दिया.इस मौके पर सम्राट अशोक क्लब के पूर्व बिहार प्रभारी दयानन्द मौर्य,जदयू प्रखंड अध्यक्ष फुटुचंद सिंह, उमेश सिंह दीनदयाल कुशवाहा, अरबिंद कुशवाहा,राधेश्याम सिंह,केशनाथ राम ,मुंशी प्रसाद भारती,सुनील पांडेय के अलावा अन्य लोग मौजूद रहे.






