राजपुर के रामपुर गांव में मानवता शर्मसार, नर्तकी को बंधक बनाकर किया सामूहिक दुष्कर्म

नेशनल आवाज़ /बक्सर :- राजपुर थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में एक शादी समारोह में अपनी कला का प्रदर्शन करने आई 22 वर्षीय नर्तकी के साथ गांव के ही कुछ युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म की जघन्य वारदात को अंजाम दिया है. जिस घटना को लेकर ग्रामीणों में चर्चा का विषय बना हुआ है.घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, रामपुर निवासी शिवपूजन राजभर के घर शुक्रवार की रात को बारात आई थी.जिसमें मनोरंजन के लिए नया भोजपुर क्षेत्र से वधू पक्ष के तरफ से नर्तकी को बुलाया गया था.
देर रात तक चले कार्यक्रम के बाद जब नर्तकी वापस लौटने की तैयारी में थी, तभी गांव के कुछ युवकों ने उसे जबरन उठा लिया. नर्तकी का आरोप है कि युवकों ने उसे गांव से बाहर बधार में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया और अचेत अवस्था में वहीं छोड़कर फरार हो गए. शनिवार सुबह शौच के लिए निकले ग्रामीणों की नजर युवती पर पड़ी जिसकी सूचना पुलिस को सूचना दी गई.सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया.
होश में आने के बाद पीड़िता ने गांव के कुछ युवकों पर सामूहिक दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगाया है.इसके बाद उसे मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया.थानाध्यक्ष निवास कुमार ने बताया की पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है. जिससे पूछताछ जारी है. अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.






